बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये, जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन
Haryana Berojgari Bhatta Yojana 2026: हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पात्र अभ्यर्थियों को हर महीने 2000 रुपये तक का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इसके लिए ऑनाइन आवेदन फॉर्म प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी इससे संबंधित सभी जानकारी इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं।
Haryana Berojgari Bhatta Yojana 2026: हरियाणा के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शिक्षित युवाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना (वर्ष 2026-27) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। योग्य और इच्छुक युवा इस योजना का लाभ उठाने के लिए 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह ने कहा है कि निर्धारित अंतिम तिथि के निकल जाने के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए, सभी पात्र युवाओं को समय-सीमा समाप्त होने से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
यहां देखें- Haryana Berojgari Bhatta Yojana 2026 Notice
किसको कितना मिलेगा भत्ता?
इस योजना के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता के आधार पर युवाओं को प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी:
-
12वीं पास / 2 वर्ष का डिप्लोमा धारक: ऐसे युवाओं को 1,200 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
-
ग्रेजुएट (Graduate) / उच्च शिक्षा प्राप्त / 3 वर्ष का डिप्लोमा धारक: ऐसे युवाओं को 2,000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:
-
मूल निवास: आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
-
पंजीकरण: आवेदक का नाम 1 नवंबर 2026 तक राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम लगातार 3 वर्षों से पंजीकृत होना आवश्यक है।
-
आयु सीमा: आवेदक की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-
अन्य शर्तें:
-
आवेदक किसी भी शैक्षणिक संस्थान में नियमित विद्यार्थी या प्रशिक्षु (trainee) नहीं होना चाहिए।
-
वह स्वयं नियोजित (self-employed) न हो और न ही पहले से 'सक्षम युवा योजना' का लाभार्थी हो।
-
आय सीमा: आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
संपत्ति सीमा: परिवार के पास 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की कोई Residential/Commercial Property अथवा 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और पात्र युवा आधिकारिक विभागीय वेबसाइट hrex.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
-
परिवार पहचान पत्र (PPP)
-
आधार कार्ड [Aadhaar Redacted]
-
आधार से जुड़ी बैंक पासबुक
-
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
-
निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित संपत्ति संबंधी शपथ पत्र
-
स्व-घोषणा पत्र
(नोट: विवाहित महिला आवेदकों को ससुराल पक्ष का राशन कार्ड भी साथ लगाना होगा)
जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम दिनों की भीड़भाड़ से बचने के लिए समय से पहले आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें और नियमों के अनुसार सही दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.