RPSC Lecturer Recruitment 2025: राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 3225 पदों के लिए आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान में ग्रेड I शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है।
इस भर्ती अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। वहीं आयु सीमा, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी के लिए आगे लेख पढ़ें।
RPSC Lecturer Recruitment 2025: नोटिफिकेशन
राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग (RPSC) के अंतर्गत 3225 पदों के लिए आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 की आधिकारीक अधिसूचना उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी चेक कर सकते हैं:
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 अधिसूचना |
RPSC Lecturer Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों और उनसे जुड़ा विवरण नीचे टेबल में दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से महत्वपूर्ण विवरणों की जांच पूरी कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
संगठन | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
पद का नाम | स्कूल लेक्चरर |
कुल पदों की संख्या | 3225 |
आवेदन करने की तिथि | 14 अगस्त से 12 सितंबर 2025 |
शुल्क भुगतान तिथि | 12 सितंबर 2025 |
फॉर्म में सुधार तिथि | अनुसूची के अनुसार |
ऑफिशियल वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC Lecturer Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
उम्मीदावर नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से आवेदन शुल्क सहित विविरणों को जानकर अपनी आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ओबीसी | 600 रुपये |
ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस | 400 रुपये |
एससी/एसटी/दिव्यांग | 400 रुपये |
RPSC Lecturer Recruitment 2025: विषयवार पद विवरण
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त से अपनी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। वहीं, नीचे टेबल के माध्यम से विषयवार तथा महत्वपूर्ण विवरणों की चांच कर सकते हैंं:
विषय का नाम | कुल पद | ||
हिंदी | 710 | ||
अंग्रेजी | 307 | ||
संस्कृत | 70 | ||
राजस्थानी | 06 | ||
पंजाबी | 06 | ||
उर्दू | 40 | ||
इतिहास | 170 | ||
राजनीति विज्ञान | 350 | ||
भूगोल | 270 | ||
अर्थशास्त्र | 34 | ||
समाज शास्त्र | 22 | ||
लोक प्रशासन | 70 | ||
गृह विज्ञान | 31 | ||
रसायन विज्ञान | 177 | ||
भौतिक विज्ञान | 94 | ||
गणित | 145 | ||
जीवविज्ञान | 85 | ||
व्यापार | 430 | ||
चित्रकला | 100 | ||
संगीत | 07 | ||
व्यायाम शिक्षा | 73 | ||
कोच (एथलेटिक्स) | 02 | ||
कोच (बास्केटबॉल) | 01 | ||
कोच (वॉलीबॉल) | 02 | ||
कोच (हैंडबॉल) | 01 | ||
कोच (कबड्डी) | 01 | ||
कोच (टेबल टेनिस) | 01 | ||
कुल पदों की संख्या | 3225 |
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर रिक्ति 2025 के लिए म्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए। देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान तथा राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान। वहीं, सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
सरकारी नियमों के अनुसार आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन आवश्य पढ़ें।
Aadhaar Operator Vacancy 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए राज्यभर में भर्ती
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
निम्नलिखित विवरणों के आधार पर उम्मीदवारों का आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए चयन किया जाएगा:
-
लिखित परीक्षा
-
पीईटी और पीएसटी टेस्ट
-
व्यक्तिगत साक्षात्कार
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
चिकित्सा परीक्षण
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नाचे दिए गए स्टेप के जरिए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, SSO ID का उपयोग अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 3 लॉग इन करने के बाद Recruitment Portal पर जाएं।
स्टेप 4 भर्ती पद School Lecturer (School Education) 2025 का चयन करें।
स्टेप 5 व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी विवरण दर्ज करें।
स्टेप 6 फोटो, हस्ताक्षर और मांगी गई डिटेल अपलोड करें।
स्टेप 7 ऑनलाइन मोड (Net Banking/Cards/UPI) आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 8 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation