RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम अंग्रेजी विषय का जारी किया गया है। आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर से लेकर 12 सितंबर 2025 तक किया गया था। आपको बता दे की आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा के लिए लगभग 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया था। सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम 29 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है, अब बहुत ही जल्द बाकी विषयों के रिजल्ट भी इसी सप्ताह जारी कर दिए जाएंगे।
RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: परिणाम जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा परिणाम 2024 घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार अंग्रेजी विषय की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आरपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणामों की जांच कर सकते हैं। यह परिणाम पीडीएफ के रूप में जारी कर दिया गया है, जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: हाइलाइट्स
आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा की आधिकारिक आंसर की 28 अक्टूबर 2025 को जारी कर दी गई थी। उम्मीदवारों से आंसर की पर 29 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थी। परीक्षा परिणाम से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें।
| भर्ती संगठन | राजस्थान लोक सेवा आयोग |
| परिणाम का नाम | राजस्थान द्वितीय श्रेणी शिक्षक परिणाम 2025-26 |
| रिक्तियां | 2129 |
| वेतन/वेतनमान | वेतन मैट्रिक्स स्तर-11 (ग्रेड वेतन 4200 रुपये) |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन |
| परीक्षा तिथि | 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक |
| उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि | 28 अक्टूबर 2025 |
| परिणाम जारी होने वाले विषय का नाम | अंग्रेजी |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
Check: Haryana Health MO Admit Card 2026
RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: परिणाम लिंक
आरपीएससी ने 29 जनवरी 2026 को सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी किया था। जबकि शेष विषयों के परिणाम भी इसी सप्ताह के अंत तक जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर चेक करने की सलाह दी जाती है। अंग्रेजी विषय का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पीडीएफ पर क्लिक करें।
| आरपीएससी द्वितीय श्रेणी शिक्षक अंग्रेजी परिणाम 2026 |
RPSC 2nd Grade Teacher Result 2026: परिणाम कैसे जांचें
-
राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
इसके बाद नामांकन सूचना में रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
-
आरसीएससी सेकंड ग्रेड टीचर्स रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
-
इससे रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुलेगी।
-
अब अपना रोल नंबर और दी गई जानकारी चेक कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation