Republic Day Slogans in Hindi: 26 जनवरी के बेस्ट गणतंत्र दिवस नारे छात्रों के लिए

Jan 25, 2026, 14:49 IST

गणतंत्र दिवस 2026 भारत का 77वां गणतंत्र दिवस है, जो लोकतंत्र, एकता और संविधान के महत्व को दर्शाता है। इस लेख में छात्रों के लिए 30 प्रेरणादायक हिंदी नारे दिए गए हैं, जो भाषण, पोस्टर और बैनर में उपयोगी हैं और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।

Republic Day Slogans In Hindi
Republic Day Slogans In Hindi

Key Points

  • Republic Day is celebrated on January 26th.
  • It marks the adoption of the Indian Constitution in 1950.
  • Slogans promote patriotism and unity.

Republic Day 2026: भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ, जिससे हमारा देश एक आज़ाद, मजबूत और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें लोकतंत्र, एकता और समान अधिकारों का महत्व समझाता है।

गणतंत्र दिवस हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। चंद्रशेखर आज़ाद जैसे वीरों के नारे आज भी हर भारतीय में देशभक्ति की भावना जगाते हैं। इस दिन देशभर में कार्यक्रम होते हैं और दिल्ली में होने वाली परेड खास आकर्षण होती है।

इस लेख में छात्रों के लिए गणतंत्र दिवस पर 30 प्रेरणादायक स्लोगन दिए गए हैं, जो भाषण, पोस्टर और बैनर बनाने में बहुत काम आएंगे।

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर हिंदी में शानदार नारें

  1. “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है”
  2. “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा”
  3. “गणतंत्र दिवस पर हम सबके साहस का संचार हो, इसी दिशा में हम सबके यश का विस्तार हो।”
  4. “गणतंत्र दिवस के उत्सव पर, हमारे राष्ट्र का उद्धार हो-खुशियों का विस्तार हो।”
  5. “गणतंत्र दिवस के दिन, हम मिलकर गाएं राष्ट्रप्रेम का गीत!”
  6. "विविधता में एकता ही हमारे गणतंत्र की पहचान है।"
  7. "हम सबका एक ही नारा - गणतंत्र हमारा सबसे प्यारा।"
  8. "संविधान हमारा गौरव है, भारत का गणतंत्र सर्वोत्तम है।"
  9. "सभी धर्मों का हो सम्मान, यही है हमारे गणतंत्र की शान।"
  10. "आओ मिलकर तिरंगा फहराएं, गणतंत्र दिवस को खास बनाएं।"
  11. "गणतंत्र दिवस की यही पुकार, हम सब रहें एक-दूसरे के साथ।"
  12. "ना जात-पात में बंटें, ना धर्म में बंटे, हम सब भारतीय हैं।"
  13. "तिरंगा है शान हमारी, गणतंत्र दिवस है पहचान हमारी।"
  14. "संविधान की रक्षा करेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे।"
  15. "गणतंत्र दिवस का यही संदेश, हर दिल में हो देश प्रेम का वेश।"
  16. "2025 का है यह संदेश, हर भारतीय का हो देश से प्रेम विशेष।"
  17. "आओ करें नए भारत का निर्माण, गणतंत्र के मूल्यों का रखें मान।"
  18. "नए भारत की नई उड़ान, गणतंत्र दिवस पर करें अभिमान।"
  19. "सभी का साथ, सभी का विकास, यही है गणतंत्र की आस।"
  20. "गणतंत्र की शान बढ़ाएं, भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएं।"
  21. "संविधान है हमारी ताकत, इसे निभाना है हमारी आदत।"
  22. "2025 में लें यह संकल्प, देश की प्रगति में बनें सहभागी और सक्षम।"
  23. "गणतंत्र दिवस का पर्व महान, सब मिलकर करें देश का सम्मान।"
  24. "नया साल, नया सपना, गणतंत्र दिवस पर नया भारत अपना।"
  25. "हर कदम बढ़ाएगा देश को आगे, गणतंत्र की राह बनाएगी हमारे सपने।"
  26. एकता और अखंडता के संग, बढ़े हमारा भारत हर रंग।"
  27. "गणतंत्र दिवस पर लें यह संकल्प, बनाएंगे भारत को और उत्कृष्ट।"
  28. "संविधान का पालन करें, लोकतंत्र को उज्ज्वल करें।"
  29. "हर देशभक्त का यही है सपना, भारत बने सबसे महान।"
  30. "गौरवशाली हमारा गणतंत्र, इसमें छुपा है भारत का मंत्र।"

ये नारे गणतंत्र दिवस को और भी खास बनाने में मदद करेंगे और लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाएंगे।

Also, check

Aayesha Sharma is a Content Writer at Jagran Josh, specializing in the School Category. She holds a degree in Journalism and Mass Communication from the Institute of Management Studies, Ghaziabad. With 2 years of experience in education writing. She has strong experience in the education sector and covers CBSE, State Boards, and NEET exams, especially during important times like results and exam updates, helping students and parents stay informed with clear and reliable information. For any queries, you can reach her at aayesha.sharma@jagrannewmedia.com.

... Read More

FAQs

  • +

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News