Rajasthan Vahan Chalak Admit Card Link 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग 23 नवम्बर को वाहन चालक भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी हो गए हैं. उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जा कर या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में दोपहर 11 से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर जाना होगा बिना एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
Rajasthan Vahan Chalak Admit Card Link 2025 के लिए यहाँ क्लिक करें
Rajasthan Vahan Chalak Admit Card Link 2025 कैसे डाउनलोड करें ?
-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
-
होमपेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और महत्वपूर्ण लिंक अनुभाग के अंतर्गत वाहन चालक के लिए "एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद, आपको वाहन चालक एडमिट कार्ड डाउनलोड पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
-
"एडमिट कार्ड डाउनलोड" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
-
अपना राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जानें वाले डाक्यूमेंट्स
-
अपना RSSB वाहन चालक प्रवेश पत्र
-
एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड बेहतर होगा; उस पर जन्मतिथि अंकित होनी चाहिए)/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर पहचान पत्र भी स्वीकार किया जा सकता है।
-
एक हालिया रंगीन फोटो (2.5 सेमी x 2.5 सेमी) साथ लाएँ।
-
नीला/ काला बॉल पेन
Rajasthan Vahan Chalak Exam Pattern
राजस्थान वाहन चालक (वाहन चालक) परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होते हैं और 200 अंक होते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) की जाती है।
| विषय | प्रश्न | अवधि |
| सामान्य हिंदी | 20 | 2 घंटे |
| सामान्य अंग्रेजी | 15 | |
| भूगोल | 20 | |
| इतिहास आर्ट्स एंड कल्चर (राजस्थान) | 20 | |
| भारतीय संविधान और राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था | 10 | |
| सामान्य विज्ञान | 05 | |
| कर्रेंट अफेयर्स | 10 | |
| बेसिक कंप्यूटर | 05 | |
| सामान्य गणित | 15 | |
| कुल प्रश्न | 120 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation