Live

BPSC 71st Prelims Result 2025 OUT: अभी डाउनलोड करें bpsc.bihar.nic.in पर बीपीएससी रिजल्ट, मेरिट लिस्ट

Priyanka Pal
Nov 19, 2025, 18:50 IST

BPSC 71st Prelims Result 2025, BPSC Result 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 की प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया गया था। जिसे अब ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.nic.in पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है। फाइनल मेरिट लिस्ट मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू राउंड में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी तैयार की जाएगी। लेख में कट ऑफ लिस्ट करें चेक। 

BPSC Result 2025
BPSC Result 2025

HIGHLIGHTS

  • BPSC 71st Prelims Result 2025 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2025 को किया गया
  • BPSC Result 2025 परीक्षा में 4 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने किया था रजिस्ट्रेशन
  • BPSC 71st Result 2025 इस साल 14,261 उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में हुए सफल

BPSC Result 2025, BPSC 71st Prelims Result 2025: बीपीएससी की ओर से 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 की प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1,298 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बीपीएससी कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम पास करने के बाद उम्मीदवार विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप ए, बी और सी के प्रशासनिक और पुलिस सेवा अधिकारी बनते हैं। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और जिलाधिकारी (SDM) जैसे प्रतिष्ठित पद भी इसी परीक्षा से भरे जाते हैं। बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी 19 सितंबर 2025 को जारी कर दी गई है। परीक्षा पास करने के लिए जनरल वर्ग को कम से कम 40% और एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 32 से 34% चाहिए होंगे।

प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 पीडीएफ के रूप में उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य होंगे। इस परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप ए, बी और सी के प्रशासनिक और पुलिस सेवा अधिकारी के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। हर लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार आगे लेख देखें। 

बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में पास हुए उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

BPSC 71st Prelims Result 2025

BPSC 71st Prelims Result 2025: बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा कब हुई थी?

बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 13 सितंबर, 2025 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में 4 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसका परिणाम आज यानी 18 नवंबर, 2025 को घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए यह परिणाम पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है। 

BPSC 71st Cut off 2025 OUT: GEN, OBC, SC, ST, EWS के लिए बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा कट ऑफ जारी

BPSC Prelims Result 2025 Out: कितने उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में हुए पास?

इस साल बीपीएससी प्रीलिम्स 2025 भर्ती परीक्षा में कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवारों ने उपस्थित हुए थे। वहीं, प्रारंभिक परीक्षा में 13,368 और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी पद की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 893 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। 

बीपीएससी प्रीलिम्स भर्ती 2025 परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद क्या?

बीपीएससी प्रीलिम्स भर्ती 2025 परीक्षा बिहार की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। जिसमें क्वालिफाई हुए उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में बैठना का अवसर मिलेगा। जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बीपीएससी मेन्स और इंटरव्यू राउंड में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

71st BPSC Prelims Result 2025 OUT

BPSC Result 2025: ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम कैसे चेक करें?

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 की प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.nic.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, परिणाम पर जाएं। 

स्टेप 3 अब LIST OF PROVISIONALLY QUALIFIED CANDIDATES for 71st Combined Competitive Preliminary Examination पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 रिजल्ट पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 पीडीएफ में CLT+ F का उपयोग कर रोल नबंर डालकर रिजल्ट चेक करें। 

Also Read - BPSC 71st Cut Off 2025

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Nov 19, 2025, 13:55 IST

    BPSC 71st Result 2025 OUT: शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

    बीपीएससी 71st भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। कुल विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी जाती है। 

  • Nov 19, 2025, 12:46 IST

    BPSC 71st Result 2025: किन सरकारी विभागों में होगी योग्य उम्मीदवारों की तैनाती?

    क्वालिफाई उम्मीदवार पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और जिलाधिकारी (SDM) जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए चुने जाते हैं। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप ए, बी और सी के प्रशासनिक और पुलिस सेवा अधिकारी पद भी शामिल हैं। 

  • Nov 19, 2025, 11:51 IST

    BPSC Result 2025 Official Tweet

  • Nov 19, 2025, 11:38 IST

    BPSC Result 2025: इस साल कितनेउम्मीदवार हुए प्रीलिम्स परीक्षा में पास?

    इस साल बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में 14,261 उम्मीदवार पाए हुए हैं। वहीं बात करें कुल आवेदकों की तो इस साल प्रीलिम्स परीक्षा के लिए 471,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वहीं 316,762 उम्मीदवार पीरक्षा में शामिल हुए थे। 

  • Nov 18, 2025, 23:19 IST

    बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 जारी कट ऑफ देखें

    वर्ग                      कट ऑफ अंक 2025

    अनारक्षित                   88.00           

    अनारक्षित(महिला)          78.00           

    ईडब्ल्यूएस                   82.33           

    ईडब्ल्यूएस(महिला)         73.33           

    एससी                        72.00          

    एससी(महिला)              60.33           

    एसटी                        71.33           

    एसटी(महिला)              65.67           

    ईबीसी                      81.00           

    ईबीसी(महिला)            71.33           

    बीसी                       84.00           

    बीसी(महिला)            73.67           

    बीसीएल                  71.67           

    दिव्यांग(VI)             59.33           

    दिव्यांग(DD)            48.00           

    दिव्यांग(OH)            68.33           

    दिव्यांग(MD)             48.33           

    पूर्व स्वतंत्रता सेनानी के नाती/नतिनी  66.00 

  • Nov 18, 2025, 22:38 IST

    BPSC 71st Result 2025: रिक्त पदों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें कितनी हैं?

    संबंधित भर्ती परीक्षा से जुड़ा रिक्त पद सहित महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या नीचे टेबल में देखें:

    पद का नाम 

    पदों की संख्या

    महिलाओं के लिए आरक्षित पद

    वरीय उप समाहर्ता (बिहार प्रशासनिक सेवा)

    100

    34

    वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी

    79

    27

    उपाधीक्षक, बिहार पुलिस

    14

    4

    श्रम अधीक्षक

    10

    3

    उप रजिस्ट्रार/संयुक्त उप रजिस्ट्रार

    3

    1

    गन्ना अधिकारी

    17

    3

    ब्लॉक सहकारिता अधिकारी

    502

    171

    ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी

    22

    7

    ब्लॉक अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण अधिकारी

    13

    3

    राजस्व अधिकारी

    45

    15

    ब्लॉक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

    459

    155

    अन्य

    34

    6

    कुल

    1298

    429

  • Nov 18, 2025, 19:46 IST

    BPSC CCE Mains Exam 2025: मेन्स परीक्षा 2025 का पैटर्न कैसा होगा?

    बिहार मेन्स परीक्षा 2025 में कुल पांच पेपर शामिल होंगे, जिसमें जनरल हिंदी, जनरल स्टीज पेपर 1, जनरल स्टीज पेपर 2, निबंध और एक वैकल्पिक विषय शामिल होंगे। जनरल स्टीज और निबंध पेपर सब्जेक्टिव होगा। पेपर पैटर्न समझने के लिए नीचे टेबल देखें:

    पेपर का नाम 

    अंक 

    जनरल हिंदी 

    100

    जनरल स्टीज पेपर 1

    300

    जनरल स्टीज पेपर 2

    300

    अन्य विषय 

    300

    कुल अंक 

    900


  • Nov 18, 2025, 19:28 IST

    BPSC प्रीलिम्स अपेक्षित कट - ऑफ 2025 कितनी है?

    उम्मीदवार संबंधित भर्ती परीक्षा के लिए अपेक्षित कट-ऑफ 2025 का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

    वर्ग 

    अपेक्षित कट ऑफ 2025

    जनरल 

    91-110

    ईडब्ल्यूएस

    80-85

    ओबीसी 

    85-95

    ईबीसी

    80-90

    एससी

    75-85

    एसटी

    70-80

  • Nov 18, 2025, 19:10 IST

    BPSC 71st Result 2025: प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन कब किया गया था?

    बिहार की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक बीपीएससी 71वीं एग्जाम 2025 का आयोजन 13 सितंबर को सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कराई गई थी। जिसका आयोजन राज्य के 31 जिलों में कुल 912 परीक्षा केंद्रों में किया गया था। 

  • Nov 18, 2025, 18:53 IST

    BPSC 71st Result 2025 OUT: बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद क्या?

    बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2025 परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बीपीएससी मेन एग्जाम के बाद उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड के लिए जाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए फाइनल मेरिट लिस्ट मेन एग्जाम और इंटरव्यू राउंड में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

  • Nov 18, 2025, 18:34 IST

    BPSC 71st Prelims Result 2025: किन - किन पदों के लिए योग्य होंगे उम्मीदवार?

    बीपीएससी प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा 2025 में सफल हुए उम्मीदवार पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और जिलाधिकारी (SDM) जैसे प्रतिष्ठित पद के लिए चुने जाते हैं। जिसमें निम्नलिखित पदों का विवरण  नीचे दिया गया है:

    प्रशासनिक पद

    • सब-डिविजनल मैजिस्ट्रेट (SDM)
    • राजस्व अधिकारी
    • सहायक योजना पदाधिकारी
    • नगर कार्यपालक पदाधिकारी
    • ग्रामीण विकास पदाधिकारी
    पुलिस और जेल विभाग के पद
    • पुलिस उपाधीक्षक (DSP)
    • कारागार एवं सुधार सेवा निरीक्षक

    अन्य पद
    • सहायक निदेशक बाल संरक्षण सेवा
    • जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
    • परिवहन पदाधिकारी
    • श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी


  • Nov 18, 2025, 18:27 IST

    BPSC 71st Result 2025 OUT: घोषित हुआ बीपीएससी परिणाम 2025 ऐसे करें चेक

    बीपीएससी प्रीलिम्स परिणाम 2025 घोषित कर दिया गया है, जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए देखें:

    स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.nic.in पर जाएं। 

    स्टेप 2 होम पेज पर, परिणाम पर जाएं। 

    स्टेप 3 अब LIST OF PROVISIONALLY QUALIFIED CANDIDATES for 71st Combined Competitive Preliminary Examination पर क्लिक करें। 

    स्टेप 4 रिजल्ट पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें। 

    स्टेप 5 पीडीएफ में CLT+ F का उपयोग कर रोल नबंर डालकर रिजल्ट चेक करें। 


  • Nov 18, 2025, 18:23 IST

    BPSC 71st Result 2025: कितने पदों पर मिलेगी नौकरी

    बीपीएससी 71वे कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम (BPSC CCE) के जरिए कुल 1264 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें निम्नलिखित पद शामिल हैं:

    • सीनियर डिप्टी कलेक्टर-100
    • फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर- 79
    • लेबर सुपरिडेंटेंड- 10
    • सब रजिस्ट्रार/ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार- 03
    • गन्ना अधिकारी - 17
    • ब्लॉक कॉर्पोरेटिव ऑफिसर - 502
    • ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी - 22
    • ब्लॉक अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण अधिकारी - 13
    • रेवन्यू ऑफिसर - 45
    • ब्लॉक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी - 459
    • डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस  - 14


  • Nov 18, 2025, 18:00 IST

    BPSC 71st प्रीलिम्स परीक्षा पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?

    बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को क्वालीफाई मार्क्स लाने जरूरी हैं। जिसमें सभी वर्ग जैसे जनरल उम्मीदवारों को कम से कम 40% एससी, एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के लिए कम 32 से 34% लाने होंगे।

  • Nov 18, 2025, 17:42 IST

    BPSC रिजल्ट 2025 कब आएगा?

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। आयोग की ओर से परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

... Read More

Trending

Latest Education News