Rajasthan REET Mains Result 2026: राजस्थान रीट का रिजल्ट जल्द जारी, जानें डिटेल्स

Last Updated: May 2, 2026, 19:06 IST

Rajasthan REET Mains Result 2026: आरएसएसबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लेवल-1 और लेवल-2 थर्ड ग्रेड टीचर की भर्ती की परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस परीक्षा के तहत लेवल-1 (प्राइमरी) और लेवल-2 (अपर प्राइमरी) के कुल 7,759 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan REET Mains Result 2026
Rajasthan REET Mains Result 2026

Rajasthan REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राज्य में लेवल-1 और लेवल-2 थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा, जिसकी लिखित परीक्षा राजस्थान के अलग-अलग केंद्रों में 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के  लेवल-1 (प्राइमरी) और लेवल-2 (अपर प्राइमरी) के कुल 7,759 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड रीट की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट 2026 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मई के पहले हफ्ते में जारी कर सकता है। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। 

Rajasthan REET Mains Result 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान बोर्ड लेवल-1 (प्राइमरी) और लेवल-2 (अपर प्राइमरी) भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 7,759 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा, जिसकी परीक्षा पूरे राज्य में 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

बोर्ड का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

परीक्षा का नाम 

लेवल-1  (प्राइमरी) और लेवल-2 (अपर प्राइमरी) 

रिजल्ट मोड 

ऑनलाइन 

रिजल्ट 

जल्द जारी 

परीक्षा की तिथि 

17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित 

स्कोरकार्ड 

जल्द 

रिक्त पदों की संख्या  

7,759

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rajeduboard.rajasthan.gov.in

Rajasthan REET Mains Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

राजस्थान रीट की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • Rajasthan REET Mains Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को चेक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें।  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 2, 2026, 19:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News