Rajasthan LDC Cut off 2026: आरएसएसबी राजस्थान एलडीसी ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां

Last Updated: Sep 28, 2026, 22:29 IST

RSSB LDC Cut off 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एलडीसी ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा के रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 जारी कर दी है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

RSSB LDC Cut off 2026
RSSB LDC Cut off 2026

Rajasthan LDC Cut off 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा के रिजल्ट के साथ कट-ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राजस्थान एलडीसी के कुल 10,644 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। रिजल्ट और कट-ऑफ लिस्ट 28 सितंबर 2026 को जारी की गई है। इसकी लिखित परीक्षा 05 जुलाई 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक हुई थी। एग्जाम में जनरल नॉलेज, साइंस, गणित, जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश आदि विषय से प्रश्न पूछे गए थे। 

राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) की लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने अब राजस्थान एलडीसी परीक्षा की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। आप नीचे लेख में लिंक के जरिए कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

RSSB LDC Cut Off 2026 (OUT): Check Category-Wise Qualifying Marks Here

Rajasthan LDC Cut off 2026 डाउनलोड लिंक 

राजस्थान एलडीसी परीक्षा की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए। कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने का लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। आप नीचे दिए गए लिंक भी क्लिक करके भी कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

राजस्थान एलडीसी परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट 2026 डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

RSSB LDC Cut off 2026 नॉन शेड्यूल एरिया

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में नॉन शेड्यूल एरिया आरएसएसबी एलडीसी परीक्षा 2026 के कटऑफ अंक देख सकते हैं। 

कैटेगरी 

जनरल

महिला

WID 

DIV

EX

जनरल

153.6821

148.6938

2.8132

86.8544

61.6931

एससी 

135.0272

124.7457

7.0265

71.8911

-

एसटी 

122.9152

118.9924

72.9996

73.8643

-

जनरल-ईडब्ल्यूएस

143.7019

138.2996

NA

80.9933

-

ओबीसी 

149.4976

143.2297

NA

81.0721

-

MBC

142.1894

129.4566

NA

81.1743

-

SAH

73.522

–

–

–

–

 

स्पेशल कैटेगरी 

कट-ऑफ

BL/VI (BLV)

72.3822

HI

79.28

LD/CP

110.4279

MI/MD (MIMD)

71.3177

SP

110.7737

RSSB LDC Cut off 2026 शेड्यूल एरिया

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में शेड्यूल एरिया आरएसएसबी एलडीसी परीक्षा 2026 के कटऑफ अंक देख सकते हैं। 

कैटेगरी 

जनरल

महिला 

WID

DIV

EX

जनरल

137.0084

131.3937

83.7101

71.1465

NA

एससी 

123.0917

123.0917

–

–

NA

एसटी 

99.8525

97.8123

NA

71.1465

NA


स्पेशल कैटेगरी 

कट-ऑफ

BL/VI (BLV)

74.0776

HI

NA

LD/CP

71.4109

MI/MD (MIMD)

104.5336

SP

75.1564

राजस्थान RSSB LDC Exam 2026 - हाइलाइट्स 

आरएसएसबी राजस्थान एलडीसी ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

भर्ती प्राधिकरण का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

परीक्षा का नाम

राजस्थान एलडीसी लिखित परीक्षा 2026

परीक्षा की तिथि

5 जुलाई 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि

28 सितंबर 2026 

कट-ऑफ 

जारी

ऑफिशियल वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

RSSB LDC Cut off 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

राजस्थान एलडीसी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं। 

  • Rajasthan LDC Cut off 2026 पर क्लिक करें। 

  • राजस्थान लैब असिस्टेंट भूगोल और साइंस कट-ऑफ लिस्ट पर ओपन हो जाएगी। 

  • कट-ऑफ लिस्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: RSSB LDC Result 2026 Live: राजस्थान एलडीसी ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट यहां rssb.rajasthan.gov.in पर जल्द

Rajasthan LDC Cut off 2026 को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स 

आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा के रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 जारी कर दी है। आरएसएसबी लोअर डिवीजन क्लर्क कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर आधारित है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - आरएसएसबी लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।

रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है।  रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है। 

उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे।  

Rajasthan LDC Cutoff 2026 PDF में क्या-क्या डिटेल्स दी गई हैं?

आरएसएसबी राजस्थान एलडीसी ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट कट-ऑफ मार्क्स में उम्मीदवार ये डिटेल्स ध्यान से चेक कर सकते हैं। 

  • भर्ती बोर्ड का नाम 

  • विज्ञापन संख्या और पद का नाम 

  • लिखित परीक्षा की तिथि

  • अगले चरण के लिए प्रोविजनल रूप से सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबरों की श्रेणीवार सूची

  • गैर-अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर 

  • वर्गवार कट-ऑफ अंक 

  • परीक्षा के प्रश्नपत्रों/विषयों के अनुसार रद्द या डिलीट किए गए प्रश्नों के प्रश्न क्रमांक 

  • प्रश्नपत्र में नॉर्मलाइजेशन या डिलीट प्रश्नों के बाद अंकों के स्केलिंग/गणना की गणितीय पद्धति व फॉर्मूला 

  • आगामी चरण के निर्देश 

RSSB LDC Cut off 2026 के बाद क्या? 

आरएसएसबी राजस्थान एलडीसी क्वालीफाइंग मार्क्स आउट होने के बाद सलेक्टेड कैंडिडेट्स को चयन के अगले चरण यानी टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट के लिए शेड्यूल भी आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। चयनित हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 28, 2026, 18:41 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News