JEECUP Pharmacy Counselling 2026: यूपी फार्मेसी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, jeecup.admissions.nic.in से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 28, 2026, 20:02 IST

JEECUP Group E Pharmacy Allotment Result 2026: JEECUP ने D.Pharma काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को 28 सितंबर 2026 वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र क्रेडेंशियल के जरिए तुरंत अलॉटेड कॉलेज को चेक करें। साथ ही, निर्धारित टाइम में फ्रीज और फ्लोट के ऑप्शन को चुनकर एडमिशन की प्रक्रिया को पूरी करें। 

Round 1 Seat Allotment for JEECUP Pharmacy Counselling 2026
Round 1 Seat Allotment for JEECUP Pharmacy Counselling 2026

JEECUP Pharmacy Counselling 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने डिप्लोमा इन फार्मेसी (D.Pharma / Group-E) में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट आज 28 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने JEECUP Pharmacy Counselling 2026 के Round 1 के चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना Round 1 Seat Allotment Result 2026 चेक कर सकते हैं।

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों को कॉलेज अलॉट हुए है, उन्हें अब अपनी सीट अलॉटमेंट की स्थिति स्पष्ट करने के लिए फ्रीज (Freeze) या फ्लोट (Float) के ऑप्शन को चुनना होगा। साथ ही, निर्धारित टाइम के अंदर Help Centre पर जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

JEECUP Pharmacy Counselling 2026 Round 1 से जुड़ी डिटेल्स

JEECUP Pharmacy Round 1 Seat Allotment की काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स

संस्था का नाम 

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP)

कोर्स 

डिप्लोमा इन फार्मेसी (D.Pharma - Group E1 & E2)

राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डेट

28 सितंबर 2026

फ्रीज / फ्लोट चुनने की डेट

अलॉटमेंट जारी होने के तुरंत बाद से ऑनलाइन उपलब्ध

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

निर्धारित हेल्प सेंटर पर भौतिक सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

jeecup.admissions.nic.in

JEECUP Pharmacy Round 1 Seat Allotment Result कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र JEECUP Pharmacy Round 1 Seat Allotment Result को चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. उत्तर प्रदेश पॉलीटेक्निक/फार्मेसी काउंसलिंग के मुख्य पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए Round 1 Seat Allocation Result for JEECUP Pharmacy Counselling 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड को फिल करें। 
  4. फिर, सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. क्लिक करते ही छात्रों का रिजल्ट स्क्रिन पर आ जाएगा। 
  6. इसे डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

Round 1 Seat Allotment for JEECUP  Pharmacy Counselling 2026 - यहां क्लिक करें

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए Required Documents 

छात्र सीट अलॉटमेंट के बाद अपने डॉक्यूमेंट्स को वेरिफिकेशन करवाने के लिए ले जाएं। साथ ही, छात्र नीचे दी गई लिस्ट से डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट के बारे में जानें। 

  1. JEECUP 2026 एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड 
  2. प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 
  3. कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट 
  4. डोमिसाइल / उत्तर प्रदेश मूल निवास प्रमाण पत्र 
  5. कैटेगरी सर्टिफिकेट 
  6. ईडब्ल्यूएस (EWS) / दिव्यांगता सर्टिफिकेट 
  7. पासपोर्ट साइज नई रंगीन फोटो ॉ
  8. मूल पहचान पत्र 

सीट अलॉटमेंट के बाद क्या करें? जानें 'Freeze' और 'Float' का अंतर

छात्र सीट अलॉटमेंट के बाद इन दोनों मुख्य ऑप्शन को चुनें। 

1. Freeze: यदि छात्र को राउंड 1 में अलॉट की गई कॉलेज व सीट पसंद आ जाती है। साथ ही, वह उसी में एडमिशन लेना चाहता है, तो वह 'Freeze' के ऑप्शन को चुनें। इसके बाद छात्रों को निर्धारित फीस को एक्सेप्टेंस फीस जमा करके अपने नजदीकी हेल्प सेंटर पर जाकर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराना होगा।

2. Float: यदि छात्र अलॉटेड सीट से संतुष्ट नहीं है। साथ ही, वह Round 2 की काउंसलिंग में जाकर बेहतर ऑप्शन को तलाशना चाहता है, तो वह 'Float' के ऑप्शन को चुनें। इस स्थिति में छात्र की पहले की सीट सेव रहती है। साथ ही, वह अगले राउंड के लिए भी एलिजिबल हो सकते हैं। 

यहां भी पढ़े: Bihar Board DElEd Result 2026: 1st Year और 2nd Year रिजल्ट जारी, deledresult.biharboardonline.org पर ऐसे करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 28, 2026, 20:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News