Rajasthan CET 12th Level 2026 एग्जाम डेट का शेड्यूल जारी, RSSB ने जारी किए OMR के नए नियम
Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीईटी (12वीं लेवल) एग्जाम 2026 की डेट्स जारी कर दी गई हैं। छात्रों के लिए ये एग्जाम 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित होंगे। साथ ही, इसमें ओएमआर शीट के नए नियम भी लागू होंगे।
Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज 17 नवंबर 2026 को एक इंपॉर्टेंट अपडेट जारी की है। आयोग द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट - CET (सीनियर सेकेंडरी लेवल)-2026 के आयोजन की ऑफिशियल डेट्स और डिटेल्ड शेड्यूल एक नोटिस 08/2026. द्वारा वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
वे सभी छात्र जिन्होंने 12वीं लेवल के सीईटी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, उन छात्रों के लिए ये एग्जाम December 1, December 2 और December 3 2026 को आयोजित किए जा रहे है। साथ ही, इस बार एग्जाम में नकल रोकने और एग्जाम प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने ओएमआर शीट (OMR Sheet) भरने के नियमों में कुछ कड़े बदलाव किए हैं।
Rajasthan CET 12th Level 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल के एग्जाम के शेड्यूल के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में छात्रों के लिए एग्जाम डेट्स और शिफ्ट्स की पूरी जानकारी दी गई है।
| इवेंट | ऑफिशियल डेट्स और डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर |
| एग्जाम का नाम | सीनियर सेकेंडरी लेवल - 2026 |
| एग्जाम शिफ्ट्स | 01 दिसंबर, 02 दिसंबर और 03 दिसंबर 2026 |
| एग्जाम की शिफ्ट्स | पहली शिफ्ट: प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक दूसरी शिफ्ट: अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB CET Senior Secondary Exam 2026 Schedule:यहां क्लिक करें
Rajasthan CET 12th Level 2026 Exam Details: एग्जाम की डेट्स और शिफ्ट का टाइम
आरएसएसबी (RSSB) द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल के एग्जाम दिसंबर के पहले सप्ताह में कुल तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी:
1. दिनांक 01 दिसंबर 2026:
प्रथम शिफ्ट (सुबह 10:00 से 12:30 बजे)
द्वितीय पाली (दोपहर 03:00 से 05:30 बजे)।
2. दिनांक 02 दिसंबर 2026:
प्रथम शिफ्ट (सुबह 10:00 से 12:30 बजे)
द्वितीय पाली (दोपहर 03:00 से 05:30 बजे)।
3. दिनांक 03 दिसंबर 2026:
प्रथम शिफ्ट (सुबह 10:00 से 12:30 बजे)
द्वितीय पाली (दोपहर 03:00 से 05:30 बजे)।
Rajasthan CET 12th Level 2026 Exam Guidelines: OMR Sheet और 5वें ऑप्शन से जुड़ा नया और सख्त नियम
बोर्ड ने इस एग्जाम में ओएमआर उत्तर-पत्रक भरने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और कड़े नियम तय किए हैं, जिनका पालन करना हर छात्र के लिए जरूरी है:
-
पांच ऑप्शन दिए जाएंगे: प्रत्येक क्वश्न के आगे पांच ऑप्शन / गोले (A, B, C, D और E) दिए होंगे। पहले चार ऑप्शन आंसर से संबंधित होंगे, जबकि पांचवा गोला 'E' क्वश्न का आंसर न देने पर इस्तेमाल किया जाएगा।
-
नीले बॉल पॉइंट पेन का प्रयोग: सही आंसर के लिए A, B, C या D में से केवल एक गोले को नीले बॉल पॉइंट पेन से गहरा करना होगा। यदि आप किसी क्वश्न का आंसर नहीं देना चाहते हैं, तो आपको पांचवा गोला 'E' भरना जरूरी है।
-
नेगेटिव मार्किंग: यदि आपने पांचवे ऑप्शन में से कोई भी गोला नहीं भरा (यानी खाली छोड़ दिया), तो उस क्वश्न के निर्धारित मार्क्स का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
-
अयोग्यता का नियम: यदि छात्र ने 10 प्रतिशत से अधिक क्वश्न में किसी भी ऑप्शन या गोले को गहरा नहीं किया, तो उसे एग्जाम के लिए पूरी तरह अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
यहां भी पढ़े:
NEET PG Counselling 2026 Round 2 NRI लिस्ट जारी, mcc.nic.in से ऐसे करें चेक
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.