BSF Tradesman Admit Card 2026 OUT: बीएसएफ ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड rectt.bsf.gov.in पर जारी, यहां एक क्लिक से डाउनलोड करें हॉल टिकट

Last Updated: Nov 17, 2026, 13:49 IST

BSF Tradesman Admit Card 2026 OUT: बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा 2 दिसंबर को, CBT हॉल टिकट rectt.bsf.gov.in पर जारी कर दिया गया है। आवेदक अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ट्रेडसमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

BSF Tradesman Admit Card 2026 यहां से करें डाउनलोड
BSF Tradesman Admit Card 2026 यहां से करें डाउनलोड

BSF Tradesman Admit Card 2026 OUT: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा 2024-25 के द्वितीय चरण की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 17 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। जारी आधिकारिक नोटिस (वि. सं. 9A/CT(TM)-2024-25/Pers(Rectt)/BSF/2026/9073) के अनुसार, यह परीक्षा 02 दिसंबर 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वे उम्मीदवार जो परीक्षा के दूसरे चरण के लिए पास हुए हैं, वे बीएसएफ के आधिकारिक भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSF Tradesman Admit Card 2026 Download Link

क्लिक करें

BSF Tradesman Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

  • संगठन का नाम : सीमा सुरक्षा बल (BSF)

  • पद का नाम : कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)

  • चरण: द्वितीय चरण 

  • विज्ञापन/नोटिस संख्या (Notice No.): 9A/CT(TM)-2024-25/Pers(Rectt)/BSF/2026/9073

  • लिखित परीक्षा (CBT) तिथि: 02 दिसंबर 2026

  • एडमिट कार्ड तिथि: 17 नवंबर 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: rectt.bsf.gov.in

BSF Tradesman Admit Card 2026: परीक्षा कब होगी?

बीएसएफ ट्रेड्समैन सीबीटी परीक्षा का आयोजन 02 दिसंबर 2026 को निर्धारित शिफ्टों में किया जाएगा। उम्मीदवार 17 नवंबर 2026 से लेकर 02 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य है।

BSF-Tradesman-Written-Exam-Date-2026-Notice

शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग समय (Shift Timings)

परीक्षा दो अलग-अलग पालियों (Shift) में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर अंकित रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें:

  • प्रथम पाली (Shift 1): सुबह 08:30 बजे से 10:30 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: सुबह 07:00 बजे)

  • द्वितीय पाली (Shift 2): दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: सुबह 11:00 बजे)

BSF Tradesman Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले बीएसएफ के आधिकारिक भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर उपलब्ध "Candidate Login" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।

  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  5. एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को चेक करें और PDF डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 17, 2026, 12:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News