[OUT] Rajasthan BSTC Answer Key 2025: डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी Pre DELED परीक्षा की उत्तर कुंजी, ये रहा SET Wise रिस्पॉन्स शीट PDF लिंक

Rajasthan BSTC Answer Key 2025 OUT: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड उत्तर कुंजी 2025 को वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), राजस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अनुमानित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। इसके साथ ही, वे 5 जून से 8 जून 2025 तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Jun 6, 2025, 13:02 IST
Rajasthan BSTC Answer Key 2025 OUT
Rajasthan BSTC Answer Key 2025 OUT

Rajasthan BSTC Answer Key 2025 OUT: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर उत्तर कुंजी और अपनी रिस्पॉन्स शीट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। स्कोर निकालते समय ध्यान रखें कि हर सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलते हैं और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। यदि किसी उत्तर को लेकर आपत्ति हो, तो उम्मीदवार 5 से 8 जून 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

predeledraj2025.in Rajasthan BSTC Answer Key 2025 PDF Link

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित प्री डीएलएड परीक्षा 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी का PDF लिंक अब सक्रिय हो गया है। उम्मीदवार predeledraj2025.in पर जाकर प्रत्यक्ष लिंक के माध्यम से उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSTC Answer Key 2025 Link (Active)
यहां क्लिक करें
Rajasthan BSTC Answer Key 2025 Objection Details PDF
Correction Panel Notice PDF

BSTC Answer Key: आपत्ति डिटेल

राजस्थान राज्य के सरकारी व निजी शिक्षक शिक्षा संस्थानों में डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत) में प्रवेश के लिए आयोजित प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • आपत्ति दर्ज कराने की तिथि: 5 जून 2025 से 8 जून 2025 तक

  • माध्यम: केवल ऑनलाइन

  • शुल्क: ₹100 प्रति प्रश्न

  • पोर्टल चालू रहने की अवधि: 5 जून 2025 से 8 जून 2025 तक

  • ध्यान दें:

    • 8 जून 2025 के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

    • एक अभ्यर्थी केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज कर सकता है।

VMOU BSTC answer key 2025: राजस्थान बीएसटीसी आंसर की 2025

जानकारी विवरण
परीक्षा का नाम राजस्थान BSTC 2025
आयोजक संस्था वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा
परीक्षा तिथि 1 जून 2025 (ऑफ़लाइन – OMR आधारित)
शिफ्ट्स शिफ्ट 1: सुबह 9:00 – दोपहर 12:00शिफ्ट 2: दोपहर 2:30 – शाम 5:30
कुल प्रश्न 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
कुल अंक 600 (प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक)
नेगेटिव मार्किंग नहीं
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in
अंक गणना कुल अंक = (सही उत्तरों की संख्या × 3)
उत्तर कुंजी चुनौती यदि कोई गलती पाई जाती है, तो आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से

pre deled 2025 official website

Pre D.El.Ed 2025 Answer Key की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट (राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग की साइट predeledraj2025.in) पर जा सकते हैं।

UPDATE:- 5:52 PM, 5 JUNE 2025

pre deled 2025 answer key: राजस्थान बीएसटीसी Pre Deled उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान बीएसटीसी (Pre D.El.Ed) परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी 5 जून 2025 को जारी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए चरण:

  1. predeledraj2025.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर "Pre D.El.Ed 2025 Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

  4. उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी; इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लें।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

  • यदि उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार 5 जून से 8 जून 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

  • प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹100 शुल्क देना होगा।

  • आपत्ति दर्ज करने के लिए, वेबसाइट पर "Objection Panel" पर क्लिक करें, आवश्यक विवरण भरें, प्रश्न चुनें, शुल्क का भुगतान करें और प्रमाण प्रस्तुत करें।

UPDATE:- 5:33 PM, 5 JUNE 2025

www.predeled.com 2025: Rajasthan BSTC Result 2025 कब आएगा?

राजस्थान बीएसटीसी (Pre D.El.Ed) परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.predeledraj2025.in पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, परिणाम 18 जून 2025 को आएगा। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

UPDATE:- 5:25 PM, 5 JUNE 2025

vmou bstc answer key 2025: आपत्ति दर्ज करने का ऑनलाइन शुल्क कितना है?

राजस्थान BSTC (Pre D.El.Ed) परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹100 शुल्क देना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से लिया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 8 जून 2025 है। आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को वैध प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

UPDATE:- 4:26 PM, 5 JUNE 2025

BSTC Exam Answer key कहां मिलेगी?

राजस्थान BSTC परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी आज, 5 जून 2025 को कुछ ही देर में जारी होगी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 8 जून 2025 है। 

UPDATE:- 4:23 PM, 5 JUNE 2025

BSTC Answer Key: Helpline Number

BSTC Official Website

राजस्थान बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in है, जहां उम्मीदवार परीक्षा विवरण, उत्तर कुंजी, आपत्ति प्रपत्र और परिणाम पा सकते हैं।

BSTC answer key 2025 rajasthangovt.com: उत्तर कुंजी पर आपत्ति की लास्ट डेट

राजस्थान बीएसटीसी (BSTC) 2025 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 8 जून 2025 है। आप 5 से 9 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

आपत्ति प्रस्तुत करने की प्रक्रिया:

  1. वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर "Answer Key Objection Form (Pre D.El.Ed Exam: 2025)" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. संबंधित प्रश्नों का चयन करें और ₹100 प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करें।

  5. प्रत्येक आपत्ति के लिए उचित प्रमाण प्रस्तुत करें।

  6. "Submit" बटन पर क्लिक करके आपत्ति जमा करें।

Rajasthan bstc answer key 2025 rajasthangovt.com

राजस्थान बीएसटीसी (BSTC) 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी आज उपलब्ध होगी। यह उत्तर कुंजी 1 जून 2025 को आयोजित परीक्षा के लिए जारी की जाएगी।यदि आप उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं या किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आधिकारिक परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें,

Rajasthan BSTC Answer Key 2025 (English)

Rajasthan BSTC Pre Deled Answer Key 2025: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा उत्तर कुंजी हाइलाइट्स

राजस्थान बीएसटीसी उत्तर कुंजी 2025 उम्मीदवारों को परीक्षा में अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और परिणाम से पहले संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में सहायक होगी। स्कोर की गणना करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित अंकन योजना का ध्यान रखना चाहिए, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक मिलते हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार 5 से 9 जून 2025 के बीच उत्तर कुंजी पर आपत्तियाँ दर्ज कर सकेंगे। नीचे दी गई तालिका में राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2025 से संबंधित सभी प्रमुख जानकारी—जैसे परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि, आपत्ति की अंतिम तिथि और परिणाम की संभावित तिथि—प्रस्तुत की गई है।

विवरण
जानकारी
परीक्षा का नाम
राजस्थान प्री डीएलएड (बीएसटीसी) 2025
आयोजन संस्था
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा
परीक्षा 
1 जून 2025
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि
5 जून 2025
जारी करने का माध्यम
ऑनलाइन (PDF)
आधिकारिक वेबसाइट
www.predeledraj2025.in
आपत्ति दर्ज कराने की अवधि
5 से 8 जून 2025
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2025
18 जून 2025
मार्किंग स्कीम
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे

BSTC Answer key 2025 rajasthangovt.com:राजस्थान बीएसटीसी उत्तर कुंजी 2025 कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट www.predeledraj2025.in पर जाएं।

  • होमपेज पर "नोटिस एवं घोषणाएं" सेक्शन में "प्री डीएलएड 2025 उत्तर कुंजी" लिंक ढूंढें।

  • अपनी प्रश्न पत्र श्रृंखला (जैसे सेट A, B, C, D) के अनुसार संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में खुलेगी—इसे डाउनलोड करने के लिए आइकन या लिंक पर क्लिक करें।

  • डाउनलोड की गई PDF खोलें और अपने उत्तरों की तुलना करके संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।

Rajasthan BSTC Answer Key 2025 Raise Objection: आपत्ति विवरण

अगर आपको राजस्थान बीएसटीसी उत्तर कुंजी 2025 में कोई गलती लगे तो आप उससे शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने की सुविधा 5 जून से 8 जून 2025 तक रहेगी। शिकायत सही साबित करने के लिए आपको कुछ सबूत देने होंगे, जिससे वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), राजस्थान अपनी गलतियों को सुधार सके और सभी उम्मीदवारों का सही तरीके से मूल्यांकन कर सके।

 राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के जरिए राज्य के 377 डीएलएड कॉलेजों में कुल 25,970 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें करीब 4,17,500 महिलाएं और 1,87,500 पुरुष शामिल हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट भी देख सकते हैं।

BSTC Answer Key 2025 Marking Scheme क्या है?

डी.ई.एल.ई.डी. प्रवेश परीक्षा कुल 600 अंकों के लिए निर्धारित है और इसकी अवधि तीन घंटे की होती है। यह परीक्षा चार खंडों – भाग ए, बी, सी और डी – में विभाजित होती है, जिनमें मानसिक क्षमता, राजस्थान सामान्य ज्ञान, शिक्षण योग्यता, अंग्रेज़ी तथा हिंदी या संस्कृत जैसे विषय शामिल होते हैं। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) के माध्यम से यह मूल्यांकन किया जाता है कि उम्मीदवार इन विषयों में कितनी दक्षता रखते हैं।

परीक्षा से जुड़े मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  • कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

  • गलत या अनुत्तरित उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates.

He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations.

With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News