RRB NTPC Graduate CBAT Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

Last Updated: Sep 27, 2026, 13:14 IST

RRB NTPC Graduate CBAT Admit Card 2026: आआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 27 सितंबर 2026 को एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB NTPC Graduate CBAT Admit Card 2026
RRB NTPC Graduate CBAT Admit Card 2026

RRB NTPC Graduate Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर दिनांक 27 सितंबर 2026 को आरआरबी एनटीपी ग्रेजुएट कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए एडमिट कार्ड 2026  जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 30 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Railway RRB NTPC Graduate Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

RRB NTPC Graduate CBAT Admit Card 2026- हाइलाइट्स 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा के माध्यम से कुल 3500 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दिया गया है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

पद का नाम 

एनटीपीसी ग्रेजुएट 

विज्ञापन संख्या 

06/2025 

रिक्त पदों की संख्या 

3500

परीक्षा का नाम 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

30 सितंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrb.indianrailways.gov.in

RRB NTPC Graduate Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

  • होमपेज पर मौजूद 'Recruitments' टैब पर क्लिक करें। 

  • RRB NTPC Graduate Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 27, 2026, 13:14 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News