NEET UG Counselling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए Update! MCC ने बढ़ाई स्ट्रे वैकेंसी राउंड की लास्ट डेट, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

Last Updated: Oct 15, 2026, 14:43 IST

MCC NEET UG Stray Round Extended 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट 16 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। छात्र रिवाइज्ड शेड्यूल और अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अक्टूबर को mcc.nic.in पर से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

MCC NEET UG Stray Round Extended 2026
MCC NEET UG Stray Round Extended 2026

NEET UG 2026 Stray Vacancy Round Big Update: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंदर काम करने वाली मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग के ऑल इंडिया कोटा (AIQ) स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Stray Vacancy Round) के शेड्यूल को एक्सटेंड कर दिया है। एमसीसी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जिन छात्रों ने अब तक फाइनल राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन या चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया था, वे अब आराम से कर सकते हैं। 

नए रिवाइज्ड शेड्यूल के अंदर छात्र 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन रीसेट, फीस भुगतान और चॉइस लॉकिंग पूरी कर सकते हैं। देश के अलग-अलग सरकारी, डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और एआईआईएमएस (AIIMS) कॉलेजों में बची हुई 4,068 MBBS, BDS और B.Sc Nursing सीटों पर एडमिशन का यह फाइनल लास्ट मौका है। 

NEET UG Stray Vacancy Round 2026: रिवाइज्ड शेड्यूल 

एमसीसी द्वारा जारी किया गया नया काउंसलिंग शेड्यूल के बारे में सभी जानकारी हासिल करने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को जरूर देखें। 

काउंसलिंग प्रक्रिया 

नई और रिवाइज्ड डेट्स 

काउंसलिंग अथॉरिटी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) / DGHS

रिवाइज्ड रजिस्ट्रेशन विंडो

16 अक्टूबर 2026 (शाम 04:00 बजे तक)

रीसेट रजिस्ट्रेशन ऑप्शन 

16 अक्टूबर 2026 (दोपहर 03:00 बजे तक)

फीस जमा करने की लास्ट डेट 

16 अक्टूबर 2026 (शाम 06:00 बजे तक)

चॉइस फिलिंग विंडो

16 अक्टूबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग समय

16 अक्टूबर 2026 (शाम 07:00 PM से रात 11:55 PM)

सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 

17 और 18 अक्टूबर 2026

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

19 अक्टूबर 2026

कॉलेज रिपोर्टिंग और जॉइनिंग 

19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026

ऑफिशइयल पोर्टल

mcc.nic.in

NEET UG 2026 Stray Vacancy Round Schedule Extended - यहां से देखें

NEET UG Stray Round 2026 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्र नए और रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार दोबारा रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो आप यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर 'UG Medical Counselling' के सेक्शन पर क्लिक करें। 

3. फिर, 'Stray Vacancy Round Registration' लिंक पर क्लिक करें। 

4. क्लिक करने के बाद NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

5. लॉगिन करने के बाद छात्र उपलब्ध 4,068 वैकेंट सीटों की लिस्ट के अनुसार अपनी पसंद के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की प्राथमिकताओं को भरें।

6. फिर, अपनी-अपनी चॉइस को लॉक करके एक कलर्ड प्रिंट निकाल लें। 

छात्रों के लिए इंपॉर्टेंट इंफो: 16 अक्टूबर की शाम 7 बजे के बाद सभी छात्र अपनी चॉइसेज को जरूर लॉक करें। साथ ही, लॉक करने के बाद कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके एक प्रिंटआउट निकाल लें। 

NEET UG Final Seat Allotment 2026: 16 अक्टूबर के बाद: सीटों की प्रोसेसिंग, रिजल्ट और रिपोर्टिंग

सभी छात्रों को बता दें कि 16 अक्टूबर को रात 11:55 बजे तक ही सभी छात्र अपनी पसंद को लॉक कर सकते हैं। उसके बाद, एमसीसी सिस्टम सभी रजिस्ट्रेशनों की प्रक्रिया को शुरू करेगा और सभी छात्रों को सीटें अलॉट करेगा। प्रोसेसिंग की यह प्रक्रिया प्रक्रिया 17-18 अक्टूबर को ही आयोजित की गई है। तभी, सभी छात्रों की रैंक, उनकी पसंद और सीटों की उपलब्धता के आधार पर कंप्यूटर एल्गोरिदम द्वारा होगा। हम आपको बता दें कि इसके रिजल्ट 19 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाएंगे।

छात्कॉर लज में रिपोर्टिंग कब करें? 

MCC द्वारा जिन छात्रों को सीट अलॉट कर दी जाती है, तो उनको एडमिशन की पुष्टि करने और शामिल होने की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए 19 से 26 अक्टूबर के बीच ही कॉलेज में उपस्थित होना होगा।

यहां भी पढ़े: RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 15, 2026, 14:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News