MPPSC Final Result 2023 OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार पन्ना के अजीत कुमार मिश्रा ने सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 हासिल की है। उन्होंने कुल 1575 में से 966 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, भुवनेश चौहान ने 941.75 अंकों के साथ दूसरा स्थान और यशपाल स्वर्णकार ने 909.25 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 229 पदों पर भर्ती की जानी थी।
यहां क्लिक करें:- MPPSC Final Result 2023 PDF
MPPSC Final 2023 Topper List

MPPSC Final Result 2023 कैसे डाउनलोड करें?
एमपीपीएससी अंतिम परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें ।
-
सबसे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट- mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Results” या “State Service Examination 2023 – Final Result” लिंक पर क्लिक करें।
-
लिंक खुलने पर एक PDF फाइल डाउनलोड होगी।
-
अब PDF खोलकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें (Ctrl + F दबाएं)।
-
यदि आपका नाम सूची में है, तो आपने परीक्षा पास कर ली है।
-
आप चाहें तो इस रिजल्ट PDF को सेव या प्रिंट भी कर सकते हैं भविष्य के लिए।
एसएसई 2023 का अंतिम चरण, साक्षात्कार दौर, 7 जुलाई से 7 अगस्त, 2024 के बीच निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया गया था। इससे पहले 11 मार्च से 16 मार्च, 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग ने 30 दिसंबर, 2024 को मुख्य परीक्षा परिणाम जारी किया था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation