UP Police Answer Key 2025 OUT: यूपी पुलिस SI, ASI उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका, ये रहा Link
UP Police SI, ASI Answer Key 2025 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 8 नवंबर को यूपी पुलिस SI, ASI और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों और प्रश्नों पर आपत्ति है, वे 11 नवंबर 2025 तक दर्ज करा सकते हैं।
UP Police SI, ASI Answer Key 2025 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 8 नवंबर 2025, को यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं और PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने होंगे।
UP Police SI & ASI Answer Key 2025 OUT
यूपी पुलिस एसआई और एएसआई लिखित परीक्षा 2025, 2 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी को अपनी ऑफिसियल वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अब यूपी पुलिस SI और ASI उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी 11 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

UPP Police Computer Operator Answer Key 2025 OUT
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी (computer operator answer key) जारी कर दी है। यह परीक्षा 1 नवंबर, 2025 को एक ही पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब 8 नवंबर, 2025 से 11 नवंबर, 2025 (रात 12 बजे तक) तक अपनी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की ऑनलाइन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके उत्तर कुंजी को चेक करें और यदि उन्हें किसी प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि मिलती है, तो प्रासंगिक प्रमाण (संदर्भ) के साथ आपत्ति दर्ज कराएँ। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

UP Police Answer Key 2025 Download Link- Active
यूपी पुलिस SI, ASI, कम्प्यूटर ऑपरेटर उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड लिंक आज 8 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके uppbpb.gov.in पर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आसानी से उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
| UP Police SI, ASI Answer Key 2025 PDF Link | |
| UP Police Computer Operator Answer Key 2025 |
uppbpb.gov.in answer key 2025: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी PDF कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार जिसने यूपी पुलिस एसआई, एएसआई और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा दी थी, वे नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- फिर TOP NOTICES / शीर्ष सूचनाएं सेक्शन में जाएं।
- वहां कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत दिनांक 01.11.2025 को एक पाली में सम्पन्न ऑफलाइन लिखित परीक्षा के प्रश्नों तथा आन्सर-की (उत्तर कुंजी) के सम्बन्ध में ऑनलाइन आपत्तियां प्राप्त करने हेतु लिंक और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत दिनांक 02.11.2025 को एक पाली में सम्पन्न ऑफलाइन लिखित परीक्षा के प्रश्नों तथा आन्सर-की (उत्तर कुंजी) के सम्बन्ध में ऑनलाइन आपत्तियां प्राप्त करने हेतु लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगिन पेज ओपन होगा वहां अपनी जानकारी जैसे- Roll No, DOB (DDMMYYYY) और Captcha दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें
- यूपी पुलिस परीक्षा उत्तर कुंजी 2025 ओपन हो जाएगी, इसमें अपने उत्तरों को चेक करें और कोई आपत्ति हो तो दर्ज करें।
UPPRPB SI, ASI और Answer Key 2025 के खिलाफ Objection कैसे दर्ज करें?
यूपी पुलिस UP Police SI, ASI, और Computer Operator Provisional Answer Key 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को अनुमति दी गई है।उम्मीदवार 11 नवंबर, 2025 तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराते समय, उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में प्रासंगिक साक्ष्य या दस्तावेज अपलोड करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अंतिम समय सीमा निकल जाने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। पाई गई सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, पुलिस बोर्ड फाइनल आंसर की 2025 जारी करेगा, जिसके आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.