MP TET Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश के सभी शिक्षक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने MP TET 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोर ऑनलाइन esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को अपनी जन्मतिथि DD/MM/YYYY फॉर्मेट में दर्ज करनी होगी। इसके बाद, अपनी माँ के नाम के पहले 2 अक्षर और अपने आधार नंबर के आखिरी 4 अंक मिलाकर एक कोड डालना होगा।
MP TET Result 2025 - एमपी टीईटी रिजल्ट हाइलाइट्स
एमपीईएसबी ने यह परीक्षा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए आयोजित की थी। अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार पास हुए हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा आयोजन संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
परीक्षा का नाम | माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक परीक्षा |
पद का नाम | माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक |
परीक्षा तिथि | 20 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2025 के बीच |
मान्यता अवधि | आजीवन (Lifetime) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP TET Result 2025 स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए निम्न स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
MP TET 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
-
Submit बटन पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
-
रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना सुरक्षित रहेगा।
MP TET Result 2025 Link
एमपीएसईबी टीईटी रिजल्ट 2025 का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण भरकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट तक सीधे पहुँचने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
MP TET Varg 2 Result 2025 Download Link |
एमपीईएसबी ने MP TET 2025 परीक्षा मध्य प्रदेश के 11 शहरों में विभिन्न केंद्रों पर 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की थी। यह परीक्षा कुल 9,882 पदों के लिए हुई थी, जिसमें 1,60,360 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब इन सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation