MP Police Driver Vacancy 2026: एमपी पुलिस ड्राइवर के 1000 पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, यहां से करें फटाफट Apply
MP Police Driver Vacancy 2026: एमपीईएसबी ने दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एमपी पुलिस ड्राइवर के 1000 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। कल इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Police Driver Vacancy 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या 591/2026 के तहत मध्य प्रदेश (MP) पुलिस ड्राइवर के 1000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। ये भर्तियां एमपी पुलिस विभाग में की जानी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और कल इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
MP Police Driver Vacancy 2026 Online Apply Date
एमपीईएसबी में एमपी पुलिस ड्राइवर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। पदों के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| एमपीईएसबी एमपी पुलिस ड्राइवर पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
MP Police Driver Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
एमपी पुलिस ड्राइवर पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET), प्रेक्टिकल ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अनुमानित सैलरी 19,500 रुपये से 62,00 रुपये दी जाएगी। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
| पद का नाम | एमपी पुलिस ड्राइवर |
| रिक्त पदों की संख्या | 1000 |
| विज्ञापन संख्या | 591/2026 |
| चयन के चरण | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET), प्रेक्टिकल ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 15 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 अक्टूबर 2026 |
| ऑफिशियव वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MP Police Driver Vacancy 2026 Eligibility
एमपी पुलिस ड्राइवर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं या 10वीं पास होने का सर्टिफिकेट के साथ हेवी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
MP Police Driver Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
मध्य प्रदेश पुलिस ड्राइवर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Careers पर क्लिक करें।
-
MP Police Driver Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
Click here to Apply Online पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
MP Police Driver Vacancy 2026 - आवेदन फीस
एमपीईएसबी एमपी पुलिस ड्राइवर पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क अलग-अलग पे करना होगा। इसकी पूरी डिटेल नीचे टेबल में दी गई है।
| कैटेगरी | फीस |
| जनरल / अन्य राज्य के उम्मीदवार | 500/- (ईएसबी फीस) + 200/- (विभाग फीस) = 700/- |
| एसस / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (केवल एमपी डोमिसाइल) | 250/- (ईएसबी फीस) + Rs. 100/- (विभाग फीस) = 350/- |
| एमपी ऑनलाइन क्योस्क चार्ज | 60/- (क्योस्क) / 20/- (पंजीकृत सिटीजन यूजर) |
| फॉर्म करेक्शन चार्ज | 20/- प्रति एडिट + Rs. 40/- पोर्टल फीस |
| पेमेंट मोड | ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, एमपी ऑनलाइन क्योस्क) |
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.