MP Police Constable Exam 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा इस दिन, यहां देखें शिफ्ट और समय
MP Police Constable Exam Date 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 से शुरू किया जाएगा। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे इस लेख में नीचे परीक्षा शिफ्ट और समय सहित विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं।
MP Police Constable Exam 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पुलिस कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 19 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस भर्ती अभियान के जरिए मध्य प्रदेश पुलिस (गृह विभाग) में कुल 7,500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MP Police Constable Exam 2026: परीक्षा शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न शहरों में दो शिफ्टों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा।
| विवरण | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
| परीक्षा की तारीख | 19 नवंबर 2026 | 19 नवंबर 2026 |
| रिपोर्टिंग का समय | सुबह 08:00 से 09:00 बजे तक | दोपहर 01:00 से 02:00 बजे तक |
| निर्देश पढ़ने का समय | सुबह 09:50 से 10:00 बजे तक | दोपहर 02:50 से 03:00 बजे तक |
| उत्तर लिखने का समय | सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक | दोपहर 03:00 से शाम 05:00 बजे तक |
| परीक्षा की अवधि | 2 घंटे | 2 घंटे |
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न
-
कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
-
कुल अंक: 100 अंक
-
नेगेटिव मार्किंग: कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
-
भाषा: प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगा।
MP Police Constable Admit Card 2026: कब और कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा शुरू होने से लगभग 7 दिन पहले जारी की जाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:
-
एडमिट कार्ड का प्रिंट
-
मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, ई-आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)
-
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.