JTET 2026: झारखंड टीईटी के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Oct 23, 2026, 12:53 IST

JTET Previous Year Question Papers: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा से पहले पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र अवश्य हल करें, ताकि पेपर पैटर्न को अच्छे से समझ सकें। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हमने प्रश्न-पत्रों की PDF नीचे इस लेख में उपलब्ध करा दी है।

JTET Previous Year Question Paper डाउनलोड करें।
JTET Previous Year Question Paper डाउनलोड करें।

Jharkhand TET Previous Year Question Papers: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 'झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा' (JTET) का आयोजन 1 नवंबर 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इसके सिलेबस, मार्किंग स्कीन और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझना चाहिए।

JTET परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि अभ्यर्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों (Previous Year Question Papers) का अभ्यास करना चाहिए। इन प्रश्न पत्रों को हल करने से कैंडिटेड्टस को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार, कठिनाई के स्तर और टाइम मैनेजमेंट का सटीक अंदाजा मिल जाता है। ऐसे में जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अभी से पुराने प्रश्न पत्रों को हल करना शुरू कर दें। हमने उम्मीदवारों के लिए पिछले वर्ष की झारखंड TET परीक्षा के प्रश्न-पत्र साझा किए हैं।

 Jharkhand TET Admit Card 2026 Link

Jharkhand TET Previous Year Question Paper PDF Download Link 

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से झारखंड TET परीक्षा के पेपर 1 और पेपर 2 के पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

विषय 

पेपर PDF डाउनलोड लिंक

JTET 2015 Paper 1 English

क्लिक करें

JTET 2012 Paper 2 Maths & Science

क्लिक करें

JTET 2012 Paper 2 SST

क्लिक करें

JHTET Exam: पिछले वर्षों के पेपर सॉल्व करने के फायदे

झारखंड TET परीक्षा में सफलता पाने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को हल करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तैयारी को सही दिशा देने और अपनी क्षमताओं का आकलन करने में मदद मिलती है। पिछले वर्षों के पेपर सॉल्व करने के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:

  • पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से अभ्यर्थियों को परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार, मार्किंग स्कीम और प्रश्नों के कठिनाई स्तर की सटीक जानकारी प्राप्त होती है।

  • नियमित रूप से समय सीमा के भीतर पिछले वर्षों के पेपर हल करने से टाइम मैनेजमेंट बेहतर होता है, जिससे अभ्यर्थी वास्तविक परीक्षा में समय पर पूरा पेपर हल कर पाते हैं।

  • अधिक प्रश्नों का अभ्यास करने से उत्तर देने की गति और सटीकता दोनों में सुधार होता है, जिससे परीक्षा के दौरान गलतियां होने की संभावना कम हो जाती है।

  • मॉडल या पिछले वर्षों के पेपर सॉल्व करने से आपको अपनी कमजोरियों और कठिन विषयों का पता चलता है, जिन्हें समय रहते दोहराकर सुधारा जा सकता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 23, 2026, 12:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News