BPSC Tre 4.0 Online Form 2026: बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, तुरंत करें अप्लाई
BPSC Tre 4.0 Online Form 2026: बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती 2026 की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।
BPSC Tre 4.0 Online Form 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से स्कूल शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार शिक्षा विभाग में कुल 33,320 स्कूल शिक्षकों के पदों को भरना है। इसके ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर से शुरू किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर को और ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर को समाप्त होने जा रहे हैं।
आवेदन लिंक
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2026 तय की है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर या यहां उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।
| बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती 2026 |
महत्वपूर्ण तिथियां
BPSC Tre 4.0 ऑनलाइन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर, 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आवेदन की अंतिम तिथि सहित अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:
| विवरण | महत्वपूर्ण तिथि |
| आवेदन तिथि | 25 सितंबर, 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अक्टूबर, 2026 |
बीपीएससी Tre 4.0 रिक्त पदों की संख्या
विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत बिहार में स्कूल शिक्षकों के कुल 33,320 रिक्त पदों को भरना है। उम्मीदवारों पोस्ट वाइज पदों की संख्या नीचे देख सकते हैं:
- प्राइमरी शिक्षक (1-5) - 3847
- मध्य स्कूल शिक्षक (6-8) - 8563
- माध्यमिक स्कूल शिक्षक (9-10) - 4370
- उच्च माध्यमिक स्कूल शिक्षक (11-12) - 17,040
BPSC Tre 4.0 Online Form 2026 कैसे भरें?
बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती 2026 का ऑनलाइन फॉर्म उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से भर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, BPSC Tre 4.0 Online Form 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लॉगिन करें।
स्टेप 4 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6 श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.