JCECEB Jharkhand Polytechnic Result 2025 Out: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट jceceb.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं। यह परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित हुई थी। इस बार ज्योति शुक्ला ने टॉप किया है और पहली रैंक प्राप्त की है। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में PDF फॉर्मेट में जारी हुआ है, जिसे उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
Jharkhand Polytechnic Result 2025 PDF Download Link
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। मेरिट लिस्ट का PDF डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। इस लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और रैंक दी गई है। इसी के आधार पर अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके झारखंड पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट 2025 की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Jharkhand Polytechnic Result 2025 Merit List PDF |
Jharkhand Polytechnic Result 2025 Topper List: किसने किया टॉप
झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 के टॉपर्स के नाम जारी कर दिए गए हैं।
क्रम संख्या | टॉपर का नाम |
---|---|
1 | ज्योति शुक्ला |
2 | अब्दुल सकलैन मुस्तफा |
3 | अंकित राज आदित्य |
4 | शिवम कुमार |
5 | अब्दुल कादिर अंसारी |
6 | अंशुल रंजन |
7 | अमिताभ वर्मा |
8 | रुद्र अभिषेक |
9 | आशीष कुमार |
10 | उदय नाग |
JCECEB Polytechnic Result 2025: झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 हाइलाइट्स
JCECEB पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ पर उपलब्ध है। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी मेरिट लिस्ट तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो बोर्ड मेरिट निर्धारित करने के लिए उनके गणित और भौतिकी विषय में प्राप्त अंकों को प्राथमिकता देगा। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी तालिका देखें।
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) |
परीक्षा का नाम | झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 |
रिजल्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा तिथि | 18 मई 2025 (रविवार) |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 2 जुलाई 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा एवं काउंसलिंग प्रक्रिया |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jceceb.jharkhand.gov.in/ |
कैसे डाउनलोड करें JCECEB Jharkhand Polytechnic Result 2025 PDF?
झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने का आसान स्टेप्स यहां देखें:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Result” सेक्शन में क्लिक करें।
-
JCECEB Jharkhand Polytechnic Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
-
कीबोर्ड से Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
-
PDF को डाउनलोड करें।
-
भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।
ध्यान दें: परीक्षा में पास उम्मीदवारों को पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
JCECEB झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025: आधिकारिक राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल देखें
चरण संख्या | प्रक्रिया | तिथि सीमा |
---|---|---|
1 | ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प के चयन करने की तिथि | 3 जुलाई से 8 जुलाई 2025 |
2 | च्वाइस एडिटिंग डेट | 9 जुलाई और 10 जुलाई 2025 |
3 | सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने की तिथि | 13 जुलाई 2025 |
4 | अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें एवं प्रवेश प्रक्रिया की तिथि | 14 जुलाई से 19 जुलाई 2025 |
झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद क्या होगा?
झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम चुन सकते हैं। इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होती है, जिसमें रैंक, प्राथमिकता और सीट की उपलब्धता के आधार पर सीट आवंटन किया जाता है। सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित संस्थान में दस्तावेज़ सत्यापन कराना होगा और प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation