Indian Navy Result 2026 OUT: इंडियन नेवी अग्निवीर SSR MR रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

Last Updated: Sep 18, 2026, 09:22 IST

Indian Navy Agniveer SSR MR Result 2026: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर SSR और MR भर्ती 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। CBT परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) के लिए बुलाया जाएगा।

Indian Navy Agniveer SSR MR Result 2026 डाउनलोड करें।
Indian Navy Agniveer SSR MR Result 2026 डाउनलोड करें।

भारतीय नौसेना ने मई 2026 में आयोजित INET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर SSR MR रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। यह परिणाम 01/2027 और 02/2027 बैच की अग्निवीर SSR, MR और SSR (Medical) भर्ती के लिए जारी किया गया है। 13 मई को हुई SSR परीक्षा तथा 14 और 15 मई को हुई MR परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी इंडियन नेवी के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के ज़रिए आसानी से अपने मार्क्स और सिलेक्शन स्टेटस देख सकते हैं।

स्टेज-I INET परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब अगली चयन प्रक्रिया यानी स्टेज-II फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा में पास सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नौसेना द्वारा जारी आगे के सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने आगामी स्टेज-II की तैयारी तुरंत शुरू कर दें।

Indian Navy Agniveer SSR MR Result 2026 PDF Download Link 

मई 2026 में हुई INET परीक्षा (स्टेज 1 CBT) में शामिल परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, भारतीय नौसेना ने अग्निवीर SSR और MR भर्ती परीक्षा का परिणाम लिंक आधिकारिक पोर्टल agniveer.navydmpr.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन करके अपना क्वालिफ़ाइंग स्टेटस और स्कोरकार्ड PDF चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने नीचे दिए गए लेख में रिज़ल्ट का सीधा लिंक दिया है।

Indian Navy Agniveer SSR MR Result 2026

क्लिक करें

Indian Navy Agniveer SSR MR Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अग्निवीर (SSR और MR) परीक्षा 2026 के नतीजे देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक पोर्टल joinindiannavy.gov.in ओपन करें।

  • होमपेज पर "What's New" सेक्शन में जाएं और "Download Result for Indian Navy Agniveer SSR/MR 01/2027 & 02/2027" लिंक पर क्लिक करें।

  • नए पेज पर अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।

  • सभी डिटेल्स भरने के बाद "Login" या "Submit" बटन पर क्लिक करें।

  • आपकी योग्यता स्थिति (Pass/Fail) स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे सेव कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें।

रिजल्ट में चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए:

  • अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर

  • अप्लाई किया गया पद (SSR/MR) और बैच (01/2027 या 02/2027)

  • सेक्शन-वाइज अंक, कुल प्राप्तांक और पास/फेल की स्थिति

  • स्टेज-II (PFT) के लिए क्वालिफाइंग स्टेटस और राज्य-वार कट-ऑफ मार्क्स

Indian Navy Agniveer Result के बाद क्या करें?

इंडियन नेवी अग्निवीर (SSR & MR) परीक्षा के स्टेज-1 CBT में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले  स्टेज-2 के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) पास करना अनिवार्य है, जिसके तहत पुरुषों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी दौड़, 20 उठक-बैठक, 15 पुश-अप्स और 15 सिट-अप्स पूरे करने होंगे, जबकि महिलाओं को 8 मिनट में 1.6 किमी दौड़, 15 उठक-बैठक और 10 सिट-अप्स करने होंगे। PFT में क्वालिफाई करने के बाद ही उम्मीदवार स्टेज-2 की लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन (Recruitment Medical Examination) में शामिल हो सकेंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 18, 2026, 09:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News