Indian Navy (10+2) Recruitment 2025: भारतीय नौसेना ने (10+2) बी.टेक कैडेट एंट्री स्कीम के तहत कार्यकारी और तकनीकी शाखाओं में स्थायी कमीशन अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियां प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में चार वर्षीय बीटेक कोर्स करने वाले 44 पदों पर की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर 14 जुलाई, 2025 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 जून, 2025 से शुरू हो रही है।
Indian Navy 10+2 B.Tech Recruitment 2025: मुख्य बातें
भारतीय नौसेना द्वारा शुरू की गई भारतीय नौसेना 10+2 बीटेक भर्ती 2025 अभियान की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं।
संगठन | भारतीय नौसेना |
रिक्ति का नाम | कार्यकारी एवं तकनीकी शाखा |
कोर्स का नाम | 10+2 (बी.टेक) कैडेट प्रवेश योजना (स्थायी कमीशन) |
आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ तिथि | जून 30, 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | जुलाई 14, 2025 |
रिक्तियों की संख्या | 44 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.joinindiannavy.gov.in |
Indian Navy (10+2) Recruitment 2025: शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा (10+2 पैटर्न) या इसके समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ (पीसीएम) में कम से कम 70% कुल अंकों और अंग्रेजी में कम से कम 50% अंकों (या तो कक्षा X या कक्षा XII में) के साथ पास होना चाहिए।
Indian Navy (10+2) Recruitment 2025: कौन आवेदन कर सकता है?
वे अभ्यर्थी जो जेईई (मुख्य) - 2025 परीक्षा (बी.ई/बी.टेक के लिए) में शामिल हुए हैं। सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के लिए कॉल अप एनटीए द्वारा प्रकाशित जेईई (मुख्य) अखिल भारतीय कॉमन रैंक सूची (सीआरएल) - 2025 के आधार पर जारी किया जाएगा।
Indian Navy (10+2) Recruitment 2025: आयु सीमा
उम्मीदवारों का जन्म 02 जुलाई 2006 और 01 जनवरी 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
Indian Navy 10+2 B.Tech Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को भर्ती वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर पंजीकरण और अपना आवेदन जमा करना होगा। उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
चरण-1: नौसेना की वेबसाइट -indiannavy.gov.in पर जाएं
चरण-2: दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें या
चरण-3: आवेदन पत्र भरें
चरण-4: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
चरण-5: शुल्क का भुगतान करें
चरण-6: आवेदन पत्र प्रिंट करें