India Post GDS Notification 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रजिस्ट्रेशन का नोटिफिकेशन जारी
India Post GDS Notification 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की ओर से विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू की जाएगी। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य जीडीएस, बीपीएम और एबीपीएम के रिक्त पदों को भरना है।
India Post GDS Registration Online Apply 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के 25000 से अधिक पदों को भरना है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर 31 अगस्त, 2026 से शुरू की जाएगी।
उम्मीदवार आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स आगे लेख में देख सकते हैं।
India Post GDS Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ
इंडिया पोस्ट जीडीएस की ओर से कुल 25000 से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले योग्य उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का मौका भी दिया जाएगा।
इंडिया पोस्ट जीडीएस नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें
India Post GDS Registration Date 2026: हाइलाइट्स
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिसके लिए OTR वन-टाइम-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण | भारत सरकार,संचार मंत्रालय |
| विभाग | डाक विभाग, जीडीएस अनुभाग |
| पोस्ट |
|
| रजिस्ट्रेशन | 31 अगस्त से 19 सितंबर, 2026 |
| आवेदन शुल्क | 2 से 21 सितंबर, 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| चनय प्रक्रिया | मेरिट के आधार पर |
| ऑफिशियल वेबसाइट | indiapost.gov.in |
India Post GDS Eligibility Criteria 2026: पात्रता मानदंड
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित होनी चाहिए:
आयु सीमा
कम से कम - 18 वर्ष
अधिकतम - 40 वर्ष
उम्मीदवारों की आयु सीमा का निर्धारण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर किया जाएगा। अधिकतम आयु सीमा में छूट निम्नलिखित है:
| श्रेणी | आयु सीमा में छूट |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | 5 वर्ष |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 3 वर्ष |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | कोई छूट नहीं |
| बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति (PwBD) | 10 वर्ष |
| बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति (PwBD) + OBC | 13 वर्ष |
| बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति (PwBD) + SC/ST | 15 वर्ष |
शैक्षणिक योग्यता
GDS के तौर पर नियुक्ति के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा (SSE) पास करने का सर्टिफिकेट है। जिसमें गणित और अंग्रेजी विषय पास किए हों। यह परीक्षा भारत सरकार, राज्य सरकारों या केंद्र शासित प्रदेशों के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होनी चाहिए। किसी अन्य बोर्ड से इसके बराबर योग्यता रखने वाले उम्मीदवार GDS के तौर पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.