HTET Exam Date 2025: हरियाणा HTET भर्ती परीक्षा का शेड्यूल, यहां bseh.org.in देखें डेट और टाइम

HTET Exam Date 2025: हरियाणा शिक्षा बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड 2025 जारी कर सकता है। शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 30 और 31 जुलाई 2025 को किया जाना है। उम्मीदवार HTET एग्जाम डेट और टाइम यहां देखें।

Priyanka Pal
Jul 15, 2025, 16:00 IST
HTET Exam 2025:Check Admit Card, Date & Time
HTET Exam 2025:Check Admit Card, Date & Time

HTET Exam Date 2025: हरियाणा शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। ऐसे में बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, तीन स्तरों के शिक्षण पदों के लिए परीक्षाएं 30 और 31 जुलाई 2025 को राज्यभर में आयोजित की जाएंगी। 

यह परीक्षा तीन स्तरों पर यानी प्राथमिक शिक्षक, पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों के लिए आयोजित की जानी है। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, उन्हें अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

HTET Exam Date 2025: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे दिए गए टेबल के जरिए उम्मीदवार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:

बोर्ड 

हरियाणा शिक्षा बोर्ड (BSEH)

परीक्षा का नाम 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)

ऑफिशियल वेबसाइट 

bseh.org.in

लेबल III PGT एग्जाम 

30 जुलाई 2025

लेबल II TGT एग्जाम

31 जुलाई 2025

लेबल I PRT एग्जाम

31 जुलाई 2025

HTET Exam 2025: एडमिट कार्ड कब आएगा?

हरियाणा शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 30 और 31 जुलाई को किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा से लगभग 5 से 10 दिन पहले जुलाई 2025 में एडमिट कार्ड जारी कर देगा। जिसके बाद उम्मीदवार आसानी से एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।

HTET एग्जाम 2025 की शिफ्ट और टाइम क्या है?

लेबल III PGT एग्जाम 2025 का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा। लेबल II TGT एग्जाम का आयोजन सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक। वहीं, लेबल I PRT एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा। 

HTET Exam 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए जा रहे सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर bseh.org.in जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, HTET Admit Card 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 अब अपनी जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 4 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए मांगा गया विवरण सब्मिट करें।

स्टेप 5 एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट सेव कर डाउनलोड करें।

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

    Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News