HP TET Notification 2026: हिमाचल प्रदेश टीइटी नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक से करें Apply
HP TET Notification 2026: हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 11 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या HPBOSE/TET/2026 के तहत राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) के लिए आवेदन हेतु नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 को रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
HP TET Notification 2026 Official Website: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.hpbose.org पर दिनांक 11 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या HPBOSE/TET/2026 के तहत राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) के लिए आवेदन हेतु नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल), टीजीटी (हिंदी), टीजीटी (संस्कृति), जेबीटी, पंजाबी, उर्दू और स्पेशल एजुकेटर टीईटी परीक्षा के लिए आउट किया गया है।
हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 को रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
HP TET Apply Online 2026
हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा एक स्टेट लेवल की परीक्षा है, जो हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ाने की पात्रता को निर्धारित करती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद एक सर्टिफिकेट मिलता है, जो लाइफटाइम के लिए वैलिड रहता है। हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
| हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा नवंबर 2026 आवेदन लिंक |
HP TET November 2026 - हाइलाइट्स
हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) |
| विभाग का नाम | स्कूल शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश |
| परीक्षा का नाम | शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) |
| विज्ञापन संख्या | एचपी टीईटी नवंबर-2026 |
| नोटिफिकेशन | |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 11 सितंबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hpbose.org |
HP TET November 2026 Notification Eligibility Criteria
हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 600 रुपये से 1200 रुपये के बीच रखी गई है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में दिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
HP TET Application Form 2026 कैसे भरें?
हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए 'TET (Nov/June 2026)' या संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद नीचे दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
-
'New Registration' विकल्प पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। -
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.