(OUT) HBSE D.El.Ed SIP Special Chance 2026: प्रवेश साल 2022-24, 2023-25 और 2024-26 के छूटे हुए छात्र-अध्यापकों के लिए बोर्ड का बड़ा फैसला, देखें क्या है?
HBSE Haryana D.El.Ed SIP Special Chance 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने प्रवेश साल 2022-24, 2023-25 और 2024-26 के डी.एल.एड. छात्र-टीचर को विद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम (SIP) पूरा करने का विशेष मौका दिया है। संबंधित संस्थान 1,100 फीस के साथ 26 अक्टूबर 2026 तक बोर्ड कार्यालय में डिटेल्स जमा करा सकते हैं।
BSEH D.El.Ed SIP 2026 Special Chance: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने राज्य के डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) सिलेब्स के छात्र और टीचर्स के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरा सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल सर्कुलर (No. BSEH/Academic/2026, दिनांक 16-10-2026) के अनुसार, ऐसे सभी छात्र-टीचर्स जो किसी कारणवश अपनी निर्धारित अवधि में विद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम (School Internship Program-SIP) पूर्ण नहीं कर पाए थे, उन्हें इसे पूरा करने का एक विशेष मौका प्रदान किया गया है।
यह विशेष अवसर प्रवेश साल 2022–2024, 2023–2025 (माननीय उच्च न्यायालय से अनुमति प्राप्त) और 2024–2026 बैच के उन एग्जाम छात्रों को दिया गया है, जिनका प्रथम साल या द्वितीय साल का SIP का कोई भी एक भाग (फेस) अधूरा रह गया था।
Haryana D.El.Ed SIP Special Opportunity 2026: मुख्य हाइलाइट्स
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी इस सर्कुलर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | ऑफिशियल वेबसाइट्स |
| संस्था का नाम | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी |
| सर्कुलर नंबर व डेट | Circular No.: 0027, दिनांक: 16-10-2026 |
| कार्यक्रम का नाम | डी.एल.एड. विद्यालय प्रशिक्षण कार्यक्रम (SIP - School Internship Program) |
| एलिजिबल बैच | 2022–2024, 2023–2025 (हाई कोर्ट अनुमति प्राप्त) और 2024–2026 |
| विशेष अवसर का दायरा | SIP का कोई भी एक भाग (प्रथम वर्ष या द्वितीय वर्ष का कोई भी फेज) |
| रजिस्ट्रेशन फीस | 1,100 प्रति छात्र-टीचर |
| डॉक्यूमेंट जमा करने की लास्ट डेट | 26 अक्टूबर 2026 (26-10-2026) तक (केवल कार्यदिवसों में) |
| रजिस्ट्रेशन जमा करने का मोड | शिक्षण संस्थान के Letter-Pad पर दस्ती (Hand-to-Hand) तौर पर बोर्ड कार्यालय में |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
Haryana D.El.Ed SIP Special Opportunity Notice: यहां क्लिक करें
कौन-कौन से छात्र-टीचर हैं इस विशेष मौके के पात्र?
हरियाणा बोर्ड के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, केवल इन निम्नलिखित बैच के छात्र-टीचर इस विशेष मौके के अंदर अपना SIP पूरा कर सकते हैं:
- प्रवेश साल 2022–2024 के छात्र: जो निर्धारित समय-सीमा में अपनी इंटर्नशिप/ट्रेनिंग पूरी करने से चूक गए थे।
- प्रवेश साल 2023–2025 के छात्र: जिन्हें माननीय उच्च न्यायालय से अनुमति प्राप्त हुई है।
- प्रवेश साल 2024–2026 के छात्र: जिनका प्रथम साल या द्वितीय साल का SIP का कोई भी चरण अधूरा रह गया था।
रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया और फीस भुगतान का सही तरीका
इस विशेष मौके का लाभ उठाने के लिए छात्रों और संबंधित कॉलेजो को इन निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:
- संस्थान के लेटर-पैड (Letter-Pad) पर डिटेल्स: संबंधित शिक्षण संस्थान अपने ऑफिशियल लेटर-पैड पर एलिजिबल छात्र-टीचर का पूरा ब्योरा दर्शाएगा।
- निर्धारित फीस: प्रति छात्र-टीचर 1,100 की फीस बोर्ड कार्यालय में जमा कराना होगा।
- दस्ती (Hand-to-Hand) जमा: कॉलेज द्वारा आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और फीस रसीद के साथ यह डिटेल्स डेट 26-10-2026 तक (केवल कार्यदिवसों में) बोर्ड कार्यालय, भिवानी में दस्ती तौर पर जमा करवाना जरूरी है।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.