EMRS Teaching/Non-Teaching Tier-II Result 2026: ईएमआरएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग टियर 2 रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 11, 2026, 14:41 IST

EMRS Teaching/Non-Teaching Tier-II Result 2026: एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) एनईएसटीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर टीचिंग/नॉन-टीचिंग टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

EMRS Teaching/Non-Teaching Tier-II Result 2026
EMRS Teaching/Non-Teaching Tier-II Result 2026

EMRS Teaching Non-Teaching Tier-II Result 2026 Release: एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) एनईएसटीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर टीचिंग/नॉन-टीचिंग टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 22 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। टियर-1 की परीक्षा 13 दिसंबर, 14 दिसंबर और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 31 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। ईएमआरएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग टियर 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

ईएमआरएस इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या एनईएसटीएस /विज्ञापन /2025 /01 के तहत प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, स्टाफ नर्स (महिला), होस्टल वार्डन, अकाउंटेंट, जूनियर सेक्रिटेरियट असिस्टेंट (जेएसए) और लैब अटेंडेंट के कुल 7267 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

EMRS Tier-II Result 2026 PDF Download 

ईएमआरएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। आप नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

ईएमआरएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग टियर 2 रिजल्ट डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

EMRS Tier 2 Result Date 2026 - हाइलाइट्स 

ईएमआरएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट (पोस्ट के अनुसार), इंटरव्यू (यदि आवश्यक हो), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) एनईएसटीएस

पद का नाम 

टीचिंग/नॉन-टीचिंग - प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, स्टाफ नर्स (महिला), होस्टल वार्डन, अकाउंटेंट, जूनियर सेक्रिटेरियट असिस्टेंट (जेएसए) और लैब अटेंडेंट 

रिक्त पदों की संख्या 

7267 

विज्ञापन संख्या 

एनईएसटीएस /विज्ञापन /2025 /01 

सलेक्शन के चरण 

लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट (पोस्ट के अनुसार), इंटरव्यू (यदि आवश्यक हो), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा

टियर-1 परीक्षा तिथि 

13 दिसंबर, 14 दिसंबर और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

31 जनवरी 2026 

टियर-2 परीक्षा तिथि 

22 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

11 सितंबर 2026 

EMRS Teaching/Non-Teaching Tier-II Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

ईएमआरएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग टियर 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' या 'Latest Updates' सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • EMRS Teaching/Non-Teaching Tier-II Result 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • रिजल्ट/मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर दर्ज कर नाम चेक करें। 

  • रिजल्ट की एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: Railway RRB Technician Exam Date 2026: आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा तिथि जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 11, 2026, 14:41 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News