DSSSB TGT Teacher Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से टीजीटी टीचर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके तहत कुल 5346 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि 7 नवंबर, 2025 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं।
संबंधित भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
DSSSB TGT Teacher Vacancy 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन
डीएसएसएसबी की ओर से विभिन्न विषयों के शिक्षकों के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसके तहत कुल 5346 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं:
डीएसएसएसबी टीजीटी टीचर भर्ती 2025 |
DSSSB TGT Teacher Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में डीएसएसएसबी टीजीटी शिक्षक भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स दी गई है, जिसमें आवेदन करने की तिथि से लेकर अंतिम तिथि का विवरण आसानी से चेक कर सकते हैं:
प्राधिकरण का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
पद का नाम | टीजीटी शिक्षक भर्ती (ग्रुप बी) |
पदों की संख्या | 5346 |
आवेदन करने की तिथि | 9 अक्टूबर 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 7 नवंबर, 2025 |
आयु सीमा | 33 वर्ष |
आवेदन शुल्क |
|
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://dsssb.delhi.gov.in/ |
DSSSB TGT Teacher Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
डीएसएसएसबी टीजीट शिक्षक भर्ती 2025 के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/बोर्ड/संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/मास्टर डिग्री के साथ प्रशिक्षण शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता और CTET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
DSSSB TGT Teacher Vacancy 2025: श्रेणीवार रिक्तियां
नीचे टेबल में सभी विषयों के टीचर के साथ - साथ श्रेणीवार रिक्त पदों का विवरण दिया गया है, जिसकी जांच कर उम्मदीवार अपना आवेदन आसानी से पूरा कर सकते हैं:
पोस्ट नाम | लिंग | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल | PwBD |
टीजीटी मैथ्स | पुरुष | 319 | 106 | 158 | 127 | 34 | 744 | 52 |
महिला | 194 | 65 | 116 | 1 | 0 | 376 | 51 | |
टीजीटी इंग्लिश | पुरुष | 321 | 126 | 263 | 140 | 19 | 869 | 44 |
महिला | 20 | 42 | 31 | 8 | 3 | 104 | 27 | |
टीजीटी सोशल साइंस | पुरुष | 178 | 36 | 609 | 31 | 5 | 310 | 11 |
महिला | 54 | 10 | 21 | 6 | 1 | 92 | 4 | |
टीजीटी नेचुरल साइंस | पुरुष | 306 | 71 | 116 | 84 | 53 | 630 | 33 |
महिला | 220 | 72 | 120 | 56 | 34 | 502 | 40 | |
टीजीटी हिंदी | पुरुष | 274 | 43 | 63 | 38 | 02 | 420 | 18 |
महिला | 37 | 14 | 43 | 14 | 28 | 136 | 14 | |
टीजीटी संस्कृत | पुरुष | 34 | 78 | 165 | 55 | 10 | 342 | 25 |
महिला | 106 | 51 | 181 | 55 | 23 | 416 | 34 | |
टीजीटी उर्दू | पुरुष | 0 | 14 | 28 | 1 | 2 | 45 | 3 |
महिला | 0 | 35 | 81 | 0 | 0 | 116 | 9 | |
टीजीटी पंजाबी | पुरुष | 0 | 17 | 46 | 4 | 0 | 67 | 3 |
महिला | 0 | 39 | 103 | 18 | 0 | 160 | 12 | |
टीजीटी ड्राइंग टीचर | 0 | 7 | 0 | 6 | 2 | 0 | 15 | 1 |
टीजीटी स्पेशल एजुकेशन टीचर | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0 | 02 | 0 |
कुल रिक्त पद | 2070 | 1601 | 642 | 214 | 819 | 5346 | 381 |
डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि वे DSSSB के पोर्टल पर पंजीकृत हों। आवेदन पत्र का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। DSSSB TGT भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के चरण नीचे दिए गए हैं।
- डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “टीजीटी ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण के साथ पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरने के लिए संबंधित क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन शुल्क 100 रुपये होगा। महिला आवेदकों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।
Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation