DDA Recruitment 2025 Notification: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से विभिन्न पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मदीवारों के लिए यह नौकरी एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1732 रिक्त पदों को भरा जाना है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर से ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), स्किल टेस्ट, टाइपिंग, स्टेनोग्राफर टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
DDA Recruitment 2025 Eligibility: शॉर्ट नोटिफिकेशन
डीडीए भर्ती 2025 के जरिए 1732 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। डीडीए की ओर से अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसे उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं:
डीडीए भर्ती 2025 |
DDA Recruitment 2025 Age Limit: महत्वपूर्ण विवरण
डीडीए में डीप्यूटी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट, स्टैनोग्राफर, पटवारी सहित विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए आवेदन 6 अक्टूबर से शुरू होंगे। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण भी देख सकते हैं:
भर्ती प्राधिकरण का नाम | दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) |
पद | विभिन्न |
कुल रिक्तियां | 1732 |
आवेदन करने की तिथि | 6 अक्टूबर, 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 5 नवंबर, 2025 |
चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) |
नौकरी का स्थान | दिल्ली |
ऑफिशियल वेबसाइट | http://dda.gov.in/ |
also read: MP Police Constable Vacancy 2025: एमपी पुलिस में 7,500 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
DDA Recruitment 2025 : शैक्षणिक योग्यता
संबंधित भर्ती के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारक सहित उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, नीचे टेबल में पोस्ट के साथ - साथ शैक्षणिक योग्यता का विवरण भी दिया गया है:
पोस्ट | शैक्षणिक योग्यता |
डिप्यूटी डायरेक्टर | प्रासंगिक क्षेत्र में डिग्री/पीजी या समकक्ष योग्यता |
असिस्टेंट डायरेक्टर | प्रासंगिक क्षेत्र में डिग्री/पीजी |
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर | सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियर में बीई/बीटेक |
लीगल असिस्टेंट | कानून में डिग्री (LLB) या समकक्ष योग्यता |
प्लानिंग असिस्टेंट | वास्तुकला में ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष योग्यता |
वास्तुकला सहायक | वास्तुकला में डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता |
प्रोग्रामर | बी.टेक/एमसीए या समकक्ष योग्यता |
जूनियर इंजीनियर | प्रासंगिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री या समकक्ष योग्यता |
नायब तहसीलदार | समकक्ष योग्यता के साथ ग्रेजुएशन डिग्री |
जूनियर ट्रांस्लेटर | हिंदी/अंग्रेजी में मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता |
असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर | सुरक्षा प्रशिक्षण के साथ ग्रेजुएशन डिग्री |
सर्वेक्षक | सर्वेक्षण में डिप्लोमा/प्रमाणपत्र या समकक्ष योग्यता |
स्टेनोग्राफर ग्रेड डी | स्टेनोग्राफर या समकक्ष योग्यता के साथ 12वीं पास |
पटवारी | ग्रेजुएट डिग्री या समकक्ष योग्यता |
जूनियर सचिवालय सहायक | टाइपिंग के साथ 12वीं पास या समकक्ष योग्यता |
माली | 10वीं पास या समकक्ष योग्यता |
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) | 10वीं पास या समकक्ष योग्यता |
DDA Recruitment 2025 in Hindi: चयन प्रक्रिया
दिल्ली डीडीए 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी –
-
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
-
स्किल टेस्ट/ टाइपिंग/ स्टेनोग्राफर टेस्ट (लागू पदों के लिए)
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
मेडिकल टेस्ट।
-
मेरिट सूची.
दिल्ली डीडीए भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
दिल्ली डीडीए में निकाली गई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर, 2025 से शुरू होने जा रही है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मदीवारों के लिए यह नौकरी एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर, 2025 तक पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, DDA Notification 2025 पीडीएफ पर जाएं।
स्टेप 3 ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अब DDA Online Application Form 2025 भरें।
स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6 एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation