CGPSC SSC Notification 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस में अलग-अलग पोस्ट के लिए 238 वैकेंसी के लिए अधिसूचना जारी की है. उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जा कर 1 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं. जबकि परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जायेगी. उम्मीदवार पदों की पूरी जानकारी, पात्रता, और आवेदन प्रक्रिया के लिए डिटेल्स यहाँ चेक कर सकते हैं.
CGPSC SSC Notification 2025: हाईलाइट्स
| आर्गेनाइजेशन | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग |
| रिक्ति का नाम | स्टेट सर्विस |
| रिक्तियों की संख्या | 238 |
| अधिसूचना जारी होने की तारीख | 26 नवम्बर 2025 |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 1 दिसम्बर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 दिसम्बर 2025 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | psc.cg.gov.in |
CGPSC SSC Notification 2025: पदों का विवरण
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी हो गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार सिविल सेवा के 238 पदों पर भर्ती कर रहा है. नायब तहसीलदार सहित इस बार राज्य प्रशासनिक सेवा (डिप्टी कलेक्टर), राज्य पुलिस सेवा (उप पुलिस अधीक्षक), मुख्य नगर पालिका अधिकारी (वर्ग 'ख'), सहायक निदेशक और अन्य प्रतिष्ठित प्रशासनिक पदों पर की जा रही है। उम्मीदवार रिक्तियों से जुड़ी जानकारी नीचे टेबल में चेक कर सकते हैं.
| रिक्तियों का नाम | संख्या |
| छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा – उप जिला मजिस्ट्रेट | 14 |
| राज्य पुलिस सेवा – पुलिस उपाधीक्षक | 28 |
| छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी | 2 |
| राज्य कर सहायक आयुक्त | 10 |
| श्रम अधिकारी | 2 |
| रोजगार अधिकारी | 3 |
| असिस्टेंट डायरेक्टर / डिस्ट्रिक्ट महिला एवं बाल विकास अधिकारी | 4 |
| डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार | 3 |
| चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर (कैटेगरी B) | 18 |
| चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर (कैटेगरी C) | 29 |
| चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर | 5 |
| छत्तीसगढ़ सबऑर्डिनेट अकाउंट्स सर्विस ऑफिसर | 15 |
| नायब तहसीलदार | 51 |
| स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर | 16 |
| एक्साइज सब-इंस्पेक्टर | 11 |
| सब-रजिस्ट्रार | 12 |
| असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट | 6 |
| कुल पद | 238 |
CGPSC SSC Notification 2025: आवेदन प्रक्रिया
स्टेप 1. CGPSC की वेबसाइट @psc.cg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. ऑनलाइन एप्लीकेशन पेज पर जाएं।
स्टेप 3. CGPSC 2025 एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4. CGPSC SSE अप्लाई ऑनलाइन लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।
स्टेप 5. डिटेल्स डालें और रजिस्टर करें।
स्टेप 6. रजिस्ट्रेशन के समय दिए गए क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें, और आगे बढ़ें।
स्टेप 7. डिटेल्स डालें और CGPSC एप्लीकेशन फॉर्म 2025 पूरा करें।
स्टेप 8. ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 9. एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म सबमिट करें। रेफरेंस के लिए उसकी एक कॉपी सेव कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation