CBSE CTET Exam Date 2026: 12 और 13 दिसंबर को सीटीईटी परीक्षा, ऑफिशियल नोटिस जारी

Last Updated: Sep 14, 2026, 18:33 IST

CBSE CTET Exam Date 2026: सीबीएसई की ओर से सीटीईटी एग्जाम का नोटिस 2026 जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सितंबर सत्र की भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब दिसंबर की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। ऑफिशियल नोटिस देखने के लिए आगे लेख में दिया गया पीडीएफ देखें।

CBSE CTET Exam Date 2026: 12 और 13 दिसंबर को सीटीईटी परीक्षा, ऑफिशियल नोटिस जारी
CBSE CTET Exam Date 2026: 12 और 13 दिसंबर को सीटीईटी परीक्षा, ऑफिशियल नोटिस जारी

CBSE CTET Exam Date 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर नया नोटिस जारी किया है। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 12 और 13 दिसंबर को किया जा सकता है। उम्मीदवार अभी इसे फाइनल तिथि ना समझे क्योंकि ये तिथियां (Tentative) जारी की गई है।

जिन उम्मीदवारों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन किया था, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से नोटिस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

CBSE CTET Exam Date 2026: नोटिस जारी 

सीबीएसई की ओर से आज 14 सितंबर को सीटीईटी भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा का हिस्सा वे सभी उम्मीदवार होंगे जिन्होंने सितंबर सत्र में आवेदन किया था। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिस यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम 2026 नोटिस 

पीडीएफ डाउनलोड करें

CBSE CTET Exam Date 2026: हाइलाइट्स 

सीबीएसई सीटीईटी के 22वें संस्करण सितंबर 2026 सत्र की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को जारी किया जा सकता है। सीटीईटी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड परीक्षा के 15 दिन पहले जारी कर दिया जाता है। उम्मीदवार परीक्षाओं से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं: 

विवरण

जानकारी 

संचालन निकाय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

परीक्षा का नाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)

परीक्षा संस्करण

22वां संस्करण

परीक्षा स्तर

राष्ट्रीय स्तर

सीटीईटी की संशोधित तिथि

12 दिसंबर 2026 (संभावित)

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

13 दिसंबर 2026 (संभावित)

परीक्षा मोड

ऑफलाइन (OMR-आधारित)

शोधपत्र आयोजित किए गए

पेपर I और पेपर II

परीक्षा की अवधि (प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए)

2 घंटे 30 मिनट

ऑफिशियल वेबसाइट

ctet.nic.in

CBSE CTET Exam Date 2026: एग्जाम टाइम टेबल  

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को दो चरणों में आयोजित की जा सकती है। पिछले परीक्षाओं के अनुसार, समय सारिणी निम्नलिखित है:

परीक्षा

पेपर 2 (सुबह की शिफ्ट)

पेपर 1 (दोपहर की शिफ्ट)

रिपोर्टिंग समय

सुबह 7:30 बजे

दोपहर 12:30 बजे

प्रवेश 

सुबह 9:00 बजे – सुबह 9:15 बजे

दोपहर 2:00 बजे – दोपहर 2:15 बजे

परीक्षण शुरू होने का समय

सुबह 9:30 बजे

दोपहर 2:30 बजे

परीक्षा समाप्त होने का समय

दोपहर 12 बजे

शाम 5:00 बजे

कुल अवधि

2 घंटे 30 मिनट

2 घंटे 30 मिनट

CBSE CTET Exam Date 2026: ऑफिशियल पीडीएफ ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना सीबीएसई सीटीईटी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर, CBSE CTET Exam 2026 Notice पर जाएं। 

  3. नोटिस पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  4. नोटिस पीडीएफ डाउनलोड करें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 14, 2026, 18:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News