BSEB SLET 2026 Registration: बिहार विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

Last Updated: Oct 28, 2026, 16:38 IST

BSEB School Librarian Eligibility Test 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2026 है। एग्जाम का आयोजन 22 नवंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित माध्यम (CBT) से किया जाएगा। 

BSEB SLET 2026 Registration
BSEB SLET 2026 Registration

BSEB SLET 2026 Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 (School Librarian Eligibility Test - SLET 2026) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक आ गई है। जो छात्र Library Science के क्षेत्र में अपना करियर बनाने और बिहार के स्कूल में लाइब्रेरियन बनने की इच्छा रखते हैं, वे बिना किसी देरी के ऑफिशियल पोर्टल sletregistration.cbrt.co.in के माध्यम से फॉर्म को तुरंत सबमिट कर लें।

बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद डेट में किसी भी प्रकार के विस्तार की उम्मीद नहीं है। वहीं, इस एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन संभावित रूप से 22 नवंबर 2026 को किया जाना तय किया गया है।

BSEB SLET 2026: मुख्य डिटेल्स 

बिहार स्कूल लाइब्रेरियन पात्रता टेस्ट 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण डिटेल्स को देखने और जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

ऑफिशियल जानकारी 

आयोजक बोर्ड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

एग्जाम का नाम

विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 (SLET)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

31 अक्टूबर 2026

एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट्स 

22 नवंबर 2026

एग्जाम का माध्यम

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT - Computer Based Test)

ऑफिशियल वेबसाइट

sletregistration.cbrt.co.in

 

Educational Qualification & Eligibility

बिहार बोर्ड SLET टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले छात्रों के पास यह निम्नलिखित एलिजिबिलिटी क्वालिफिकेशन होना जरूरी है:

  • स्नातक योग्यता: छात्र के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • विशेष छूट: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), पिछड़ा वर्ग (BC), दिव्यांग, महिला तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को न्यूनतम निर्धारित मार्कस में 5% की छूट प्रदान की जाएगी।
  • लाइब्रेरियन डिग्री: इसके साथ ही छात्रों के पास पुस्तकालय विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री (Bachelor of Library Science) होना जरूरी है।
  • आयु सीमा में छूट: सभी कैटेगरी के छात्र को ऊपरी आयु सीमा में 10 साल की विशेष छूट दी गई है।

एग्जाम का स्वरूप और मार्किंग स्कीम 

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता टेस्ट 2026 का पैटर्न पूरी तरह वस्तुनिष्ठ और कंप्यूटर आधारित होगा:

  • कुल मार्क्स (Total Marks): यह एग्जाम कुल 150 मार्क्स की होगी।
  • सब्जेक्ट-वाइज विभाजन:
    • पुस्तकालय विज्ञान (Library Science): 100 मार्क्स 
    • सामान्य ज्ञान (General Knowledge): 50 मार्क्स 
  • कुल क्वश्न और समय: एग्जाम में कुल 150 बहुविकल्पीय क्वश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 150 मिनट (ढाई घंटे) का समय मिलेगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: राहत की बात यह है कि इस एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग (No Negative Marking) नहीं है, और प्रत्येक सही आंसर के लिए 1 मार्क्स निर्धारित है।

Minimum Qualifying Marks

एग्जाम में सफलता प्राप्त करने और पात्रता प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए अलग-अलग कैटेगरियों के लिए न्यूनतम मार्क्स इस प्रकार तय किए गए हैं:

कैटेगरी 

न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स

सामान्य (General)

50%

पिछड़ा वर्ग (BC)

45.5%

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

42.5%

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST)

40%

दिव्यांग (PwD)

40%

महिला (Female)

40%

SLET 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

फाइनल डेट समाप्त होने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन सुरक्षित करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. निर्धारित वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिए गए New Registration लिंक पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल्स (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल) को फिल करें।
  3. प्राप्त क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता, पर्सनल डिटेल्स और अन्य इंपॉर्टेंट डिटेल्स को फिल करें। 
  4. फिर, अपनी स्कैन की गई फोटो, सिग्नेचर और पुस्तकालय विज्ञान की डिग्री/मार्क्स शीट अपलोड करें।
  5. निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद अपने फॉर्म को फाइनल सबमिट करें। 
  6. फिर, इसकी एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: RBSE Date Sheet 2027: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट जल्द होगा जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 28, 2026, 16:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News