Bihar SHS Admit Card 2025: बिहार स्वास्थ्य विभाग राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (Bihar SHS) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। नेत्र सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 220 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जाएगा। परीक्षा 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 तक मांगे गए थे। आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Bihar SHS Admit Card 2025: एडमिट कार्ड जारी
बिहार स्वास्थ्य विभाग राज्य स्वास्थ्य सोसायटी की ओर से 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक हमने नीचे दिया है:
| Bihar SHS Admit Card 2025 |
Bihar SHS Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में एसएचएस नेत्र सहायक भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण देखें:
| भर्ती प्राधिकरण | बिहार स्वास्थ्य विभाग राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (Bihar SHS) |
| पद का नाम | नेत्र सहायक |
| पदों की संख्या | 220 |
| परीक्षा का ओयजन | 20 दिसंबर, 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन कब हुए थे? | 14 से 28 अगस्त, 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://shs.bihar.gov.in/ |
ChecK: Bihar BTSC GMO Result 2025
Bihar SHS Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
बिहार SHS नेत्र सहायक भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप के माध्यम से एडमिट कार्ड स्वयं से डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://shs.bihar.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2 Bihar SHS Ophthalmic Assistant Admit Card/ Hall Ticket 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब मांगा गया विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4 अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 परीक्षा में जाने के लिए प्रिंट आउट ले जाना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation