Bihar BSSC DST Karyalay Parichari Result 2025 OUT: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने DST कार्यालय परिचारी (Karyalay Parichari) परीक्षा 2025 का रिजल्ट 4 दिसंबर 2025 को जारी किया। उम्मीदवार जिसने 11 मई को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने बिहार डीएसटी ऑफिस अटेंडेंट रिजल्ट को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
BSSC ऑफिस अटेंडेंट रिजल्ट 2025 PDF
BSSC ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) प्रीलिमिनरी एग्जाम 11 मई 2025 को आयोजित किया गया था। इस एग्जाम में 345,734 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस भर्ती के माध्यम से कुल 238 पदों को भरा जाएगा। BSSC ऑफिस अटेंडेंट रिजल्ट 2025 अब PDF फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें मेन एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
यहां क्लिक करें:- Bihar Karyalay Parichari Result 2025 PDF
बिहार ऑफिस अटेंडेंट कट ऑफ 2025
BSSC ऑफिस अटेंडेंट रिजल्ट 2025 के साथ ही बिहार ऑफिस अटेंडेंट प्रीलिम्स एग्जाम के कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार कट ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक लाते हैं, उन्हें प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालिफाई माना जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी इमेज में कैटेगरी वाइज कट ऑफ अंक देख सकते हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation