UPSSSC PET Result 2025 Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार अब UP PET Result 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने होंगे।
UPSSSC PET Result 2025- यूपी पीईटी रिजल्ट हाइलाइट्स
UPSSSC परीक्षा का परिणाम जल्द ही upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। UP PET परिणाम 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, संभावित परिणाम तिथि और परीक्षा तिथि आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| परीक्षा बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| परीक्षा का नाम | यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी)-2025 |
| यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा तिथि | 6 और 7 सितंबर 2025 |
| यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2025 | नवंबर 2025 |
| रिजल्ट | ऑनलाइन |
| स्कोर कार्ड की वैधता | 3 वर्ष |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://upsssc.gov.in/ |
UPSSSC PET रिजल्ट 2025 कब आएगा?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही यूपी पीईटी रिजल्ट 2025 जारी करने वाला है। उत्तर कुंजी 9 सितंबर को जारी की जा चुकी है। अब रिजल्ट और फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, आयोग 20 से 25 नवंबर 2025 तक रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी की घोषणा कर देगा। लेकिन ये सूचना अपेक्षित है अभी तक आयोग ने रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजा के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नही दी है।
[Official] UPSSSC PET Answer Key 2025 PDF
UP PET Result 2025 कैसे चेक करें?
यूपी पीईटी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in ओपन करें।
-
होमपेज पर UPSSSC PET 2025 Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन पेज ओपन होगा जहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और कैप्चा कोड दर्ज करें।
-
इसके बाद 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर UPSSSC PET रिजल्ट दिखाई देगा।
-
इसे चेक करें और इसका प्रिंटआउट लें।
यूपी पीईटी 2025 रिजल्ट में उल्लिखित जानकारी
यूपी पीईटी 2025 रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
-
पिता का नाम / माता का नाम (यदि बोर्ड शामिल करता है)
-
वर्ग / कैटेगरी
-
प्राप्त अंक / स्कोर
-
योग्यता स्थिति (Pass / Fail / Shortlisted)
-
आगे की प्रक्रिया के निर्देश
-
UP PET सर्टिफिकेट की जानकारी (सफल उम्मीदवारों के लिए)
UP PET Result 2025 Certificate
UPSSSC PET 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को UPSSSC PET प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जो 3 वर्ष की अवधि के लिए वैध होगा। इस वैधता अवधि के दौरान, अभ्यर्थी UPSSSC द्वारा घोषित ग्रुप B और C पदों के लिए किसी भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also Read: UP Anganwadi Bharti 2025
Comments
All Comments (0)
Join the conversation