Bihar Board OFSS 11th Spot Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में स्पॉट रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, यहां से पाएं Direct Link

Last Updated: Sep 18, 2026, 17:26 IST

OFSS Bihar Inter Spot Registration 2026 Last Date Today: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) 11वीं में स्पॉट एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज 18 सितंबर 2026 रात तक बंद कर दिए जाएंगे। छात्र नीचे से डायरेक्ट लिंक पाएं।

Bihar Board OFSS 11th Spot Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में स्पॉट रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, यहां से पाएं Direct Link
Bihar Board OFSS 11th Spot Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में स्पॉट रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका, यहां से पाएं Direct Link

Bihar Board 11th Spot Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा ऑनलाइन Facilitation System for Students (OFSS) के माध्यम से इंटरमीडिएट (11वीं) में Spot Admission की प्रक्रिया आज, 18 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही है। ऐसे छात्र, जो अब तक किसी भी मेरिट लिस्ट के अंदर कक्षा 11वीं में एडमिशन नहीं ले पाए हैं। साथ ही, जिन्होंने OFSS पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया था, उनके पास सेशन 2026-2028 में नामांकन कराने का यह लास्ट मौका है।

बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल निर्देश के अनुसार, सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे स्पॉट में एडमिशन लेने वाले छात्रों की लास्ट लिस्ट 19 सितंबर 2026 तक OFSS पोर्टल ofssbihar.net पर जरूर रूप से अपडेट कर दें।

BSEB OFSS Class 11th Spot Admissions 2026: मुख्य डेट्स और डिटेल्स 

छात्र स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी सभी प्रमुख डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

ऑफिशियल डिटेल्स 

आयोजक संस्था

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

पोर्टल नाम

Online Facilitation System for Students (OFSS)

सेशन 

2026-2028

स्पॉट एडमिशन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

18 सितंबर 2026

संस्थानों द्वारा OFSS पोर्टल पर लिस्ट अपडेट करने की डेट

19 सितंबर 2026

रजिस्ट्रेशन फीस

350 (ऑनलाइन माध्यम द्वारा)

ऑफिशियल वेबसाइट

ofssbihar.net

BSEB OFSS Class 11th Spot Admission 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें

बिहार बोर्ड OFSS 11वीं में एडमिशन 2026 के लिए आज लास्ट डे  

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बिहार OFSS में कक्षा 11 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आज 18 सितंबर 2026 लास्ट डेट है। ए़डमिशन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट ofssbihar.net है।

BSEB OFSS Class 11th Spot Admissions 2026 Official Tweet 

OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

छात्र OFSS Bihar 11th Spot Admission 2026 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. OFSS बिहार के ऑफिशियल पोर्टल ofssbihar.net पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद ‘Spot Admission Application Form for Class 11th’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना मैट्रिक (10वीं) का रोल नंबर, रोल कोड, प्राप्तांक और व्यक्तिगत जानकारी को फिल करें।
  4. फिर, उपलब्ध खाली सीटों के आधार पर अपनी पसंद के कॉलेज/स्कूल और Science, Arts, Commerce आदि को सेलेक्ट करें।
  5. फिर, रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। 
  6. फिर, फॉर्म को सबमिट कर दें।
  7. रजिस्ट्रेशन फॉर्म (CAF) की प्रिंट कॉपी और संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ संबंधित स्कूल या कॉलेज में जाकर तुरंत संपर्क करें।

स्पॉट एडमिशन के लिए Important Documents

छात्रों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की स्व-सत्यापित कॉपियां तैयार रखनी होंगी:

  • 10वीं/मैट्रिक एग्जाम के मार्क्स 
  • विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (SLC - School Leaving Certificate)
  • मैट्रिक एग्जाम का एडमिट कार्ड (Admit Card)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • आधार कार्ड और चालू मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र 

यहां भी पढ़े: MPTET 2026: प्राइमरी और सेकेंडरी टीचर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, देखें नया शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 18, 2026, 17:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News