दुनिया का इकलौता समुद्र, जिसका नहीं है कोई भी किनारा

Last Updated: Oct 25, 2026, 16:42 IST

हर समुद्र का किनारा होता है। हालांकि, दुनिया में इकलौता समुद्र ऐसा भी है, जिसका कोई तट नहीं है। क्या आप इस समुद्र का बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

समुद्र
समुद्र

हर समुद्र का अपना एक किनारा होता है। हालांकि, दुनिया में एक ऐसा समुद्र भी है, जिसका कोई भी जमीनी तट नहीं है। यह ऐसा समुद्र है, जो कि दुनिया के किसी भी देश की जमीन या तट से नहीं जुड़ता है। कौन-सा है यह समुद्र तट, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

किस सागर का नहीं है किनारा

उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित 'सारगासो सागर' दुनिया का इकलौता ऐसा समुद्र है, जिसकी कोई भी जमीनी तटरेखा नहीं है। यह दुनिया के किसी भी देश की जमीन या तट से नहीं जुड़ता है। यह अपनी तरह का एक बेहद अनूठा भौगोलिक अजूबा है।

कैसे बना है यह समुद्र

चूंकि, इसकी कोई जमीनी सीमा नहीं है, तो सवाल उठता है कि इसे समुद्र कैसे माना जाता है? दरअसल, सारगासो सागर चारों तरफ से तेज गति से बहने वाली महासागरीय जलधाराओं से घिरा हुआ है। इन चार बड़ी जलधाराओं के बीच फंसा हुआ यह एक शांत पानी का बड़ा क्षेत्र है। इसे घेरने वाली जलधाराएं इस प्रकार हैं:

-पश्चिम में: गल्फ स्ट्रीम

-उत्तर में: उत्तरी अटलांटिक जलधारा

-पूर्व में: कनारी जलधारा

-दक्षिण में: उत्तरी अटलांटिक जलधारा

ये चारों जलधाराएं मिलकर पानी का एक बड़ा भंवर बनाती हैं, जो घड़ी की सुई की दिशा में घूमता है, लेकिन इसके बिल्कुल बीच का पानी एकदम शांत रहता है।

क्यों पड़ा 'सारगासो'

इस सागर का नाम 'सारगासम' नामक एक विशेष प्रकार की भूरी समुद्री घास के नाम पर रखा गया है। यह घास समुद्र की सतह पर बहुत बड़े हिस्से में तैरती रहती है। जब 1492 में क्रिस्टोफर कोलंबस अमेरिका की खोज पर निकले थे, तो उन्होंने पहली बार इस सागर का जिक्र किया था। उनके जहाज इस घनी घास में फंस गए थे, जिससे उन्हें लगा कि ज़मीन आस-पास ही है, लेकिन वास्तव में वह बीच महासागर में थे।

सारगासो सागर की अनूठी विशेषताएं

-दुनिया के बाकी महासागरों की तुलना में यहां का पानी असाधारण रूप से नीला और पारदर्शी है। यहां पानी के भीतर लगभग 200 फीट गहराई तक आसानी से देखा जा सकता है।

-सारगासो सागर का पश्चिमी हिस्सा प्रसिद्ध और रहस्यमयी 'बरमूडा ट्राइएंगल' के क्षेत्र के साथ ओवरलैप करता है, जो इसके रहस्य को और बढ़ा देता है।

-यह सागर समुद्री जीवों के लिए एक बहुत महत्त्वपूर्ण नर्सरी है। अमेरिका और यूरोप की नदियों से 'ईल' मछलियां हजारों किलोमीटर की यात्रा करके सिर्फ इसी सारगासो सागर में अंडे देने के लिए आती हैं। अंडे देने के बाद वे मर जाती हैं और उनके बच्चे वापस अमेरिका और यूरोप लौट जाते हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 25, 2026, 16:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News