वर्तमान में ईरान और इजरायल के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है, जिसमें हवाई हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में युद्ध की वजह से जान-माल का नुकसान हुआ है।
सामान्य अध्ययन विषय के तौर पर देखें, तो यह विषय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए और भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि इजरायल का क्या इतिहास रहा है और इसकी राजधानी क्या है। इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
क्या है इजरायल का इतिहास
सबसे पहले हम इजरायल के इतिहास के बारे में जान लेते हैं। इजरायल का इतिहास हजारों साल पुराना बताया जाता है। हालांकि, हम थोड़ा पिछले समय पर गौर करें, तो 1947 में संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीन को एक अरब राज्य और एक यहूदी राज्य में विभाजित करने की योजना को पारित किया।
वहीं, 1948 में इजरायल राज्य की स्वतंत्रता की घोषणा की। हालांकि, सफर इतना आसान नहीं था, क्योंकि इजरायल की आजादी के बाद आसपास के अरब राज्यों ने इजरायल पर हमला कर दिया, जिससे 1948 का अरब-इज़रायल युद्ध छिड़ गया। यह युद्ध इजरायल के हक में रहा।
क्या है इजरायल की राजधानी
इजरायल की राजधानी जेरुशलेम है। यहां इजरायल सरकार की संसद, सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति निवास व अन्य महत्त्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं।
पुराने शहर के रूप में पहचान
जेरूशलेम का पुराना शहर अपनी खास पहचान रखता है। यह एक प्राचीन दीवार से घिरा हुआ है, जिसे चार तिमाहियों में बांटा गया है। इनमें यहूदी, ईसाई, मुस्लिम और अर्मेनियाई शामिल है। आपको बता दें कि यहां तीन धर्मों के सबसे पवित्र स्थल एक-दूसरे के करीब बने हुए हैं।
राजधानी को लेकर रहता है विवाद
इजरायल की राजधानी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद रहता है। दरअसल, अधिकांश देश तेल अवीव को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देते हैं।
राजधानी को लेकर क्यों रहता है विवाद
इजरायल की राजधानी को लेकर विवाद इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के कारण है। दरअसल, फिलीस्तीन पूर्वी जेरूशलेम को अपनी भविष्य राजधानी के रूप में मानते हैं, जिससे इस तरह का विवाद रहता है।
देश में है अनिवार्य सैन्य सेवा
आपको बता दें कि इजरायल एक ऐसा देश है, जहां अनिवार्य सैन्य सेवाएं हैं। इसका मतलब यह हुआ कि यहां पुरुषों को करीब 32 महीने और महिलाओं को 24 महीने तक सैन्य सेवाएं देनी होती हैं। यह देश की सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए किया गया है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःदुनिया का पहला रेलवे स्टेशन कौन-सा है, यहां जानें