यूपी में लखनऊ के अलावा ये जिले भी कहलाते हैं राजधानी, यहां देखें

उत्तर प्रदेश, उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है। यहां की संस्कृति और अनूठी पंरपराएं इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती हैं। आपने प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की कितनी राजधानियां हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

Kishan Kumar
Jul 3, 2025, 13:24 IST
यूपी की राजधानी
यूपी की राजधानी

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यहां की विविध संस्कृति और अनूठी परंपराएं इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती हैं। राज्य की राजधानी की बात करें, तो यह लखनऊ है।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के कुछ जिले ऐसे भी हैं, जिन्हें यूपी की राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है। कौन-से हैं ये जिले, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

उत्तर प्रदेश का इतिहास 

उत्तर प्रदेश का इतिहास उठाकर देखें, तो राज्य का पुनर्गठन 24 जनवरी, 1950 को किया गया था। इससे पहले यह संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था, जो कि ब्रिटिश सरकार द्वारा दिया गया नाम था। अंग्रेजों ने अवध सूबे के पास उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया था, जिसे बादे में अवध सूबे में मिला दिया गया और बाद में यह संयुक्त प्रांत बना। देश के आजाद होने के बाद इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि कुल 660 वर्ग किलोमीटर में है। 

यूपी की आधिकारिक राजधानी

पुराने समय में यूपी की राजधानी फैजाबाद यानि कि वर्तमान का अयोध्या जिला हुआ करती थी। लेकिन, नवाबों ने लखनऊ को यूपी की राजधानी बनाया और लखनऊ नवाबों का शहर बन गया। वर्तमान में यूपी की आधिकारिक राजधानी लखनऊ ही है, जहां प्रशासनिक तौर पर सभी कार्य किये जाते हैं। 

यूपी की न्यायिक राजधानी

यूपी का इलाहाबाद(प्रयागराज) अपने यहां मौजूद प्राचीन विश्वविद्यालय के साथ-साथ ऐतिहासिक इलाहबाद हाई कोर्ट के लिए भी जाना जाता है, जिसकी नींव अंग्रेजों द्वारा डाली गई थी।

1859 में ब्रिटिश क्राउन ने उत्तर-पश्चिम प्रांतों के लिए उच्च न्यायालय की सीट को आगरा से इलाहाबाद स्थानांतरित कर दिया था, जिसके बाद 1919 में इसे इलाहाबाद हाई कोर्ट नाम दिया गया। प्रदेश में ऐतिहासिक और बड़ा हाई कोर्ट होने के नाते इसे यूपी की न्यायिक राजधानी भी कहा जाता है।

यपी की धार्मिक राजधानी

उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर यूपी की धार्मिक राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है। धर्म, ज्ञान, संस्कृति और पंरपराओं का यह शहर भारत के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल है।

यहां मुख्य रूप से गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान किये जाते हैं। वहीं, यहां अमूमन अधिकांश गलियों में आपको मंदिर देखने को मिल जाएंगे। यहां मौजूद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विश्व विख्यात है। इन सभी कारणों की वजह से वाराणसी को यूपी की धार्मिक राजधानी भी कहा जाता है। 

पढ़ेंःउत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी University कौन-सी है, यहां देखें जवाब

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

I did my graduation from GGSIPU University, Delhi. I started my Career from Dainik Jagran(Print) as a reporter then I switched to Amar Ujala(Print) as a Sub-Editor. I used to cover all technical universities of Delhi including; DTU, IIIT, DSEU, IGDTUW & NSUT. Currently I work for Jagran Josh(A digital wing of Dainik Jagran). Here, I create digital content for General Knowledge Section. My expertise is in General Knowledge, Creative writing, Research, Hindi & English typing.
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News