Stock Market Today: कैसा है आज शेयर मार्केट का रुख, Sensex-Nifty लाल निशान पर, इन शेयरों में तेजी

Last Updated: Nov 27, 2026, 10:37 IST

Stock Market Today BSE NSE Sensex Nifty 50 Update: ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स Sensex और Nifty 50 गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सेक्टर के लिहाज से आज मेटल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। Nifty Metal इंडेक्स करीब 1.7% चढ़ गया। वहीं, IT सेक्टर में बिकवाली का दबाव रहा और Nifty IT इंडेक्स करीब 1.5% गिर गया।

कैसा है है आज मार्केट का रुख, कौन से शेयर जा रहे ऊपर, कौन से हो रहे डाउन
कैसा है है आज मार्केट का रुख, कौन से शेयर जा रहे ऊपर, कौन से हो रहे डाउन

Stock Market Today BSE NSE Sensex Nifty 50 Update: शेयर बाजार में शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू बाजार के प्रमुख इंडेक्स Sensex और Nifty 50 गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों को कुछ राहत मिली। बाजार में शुरुआती गिरावट के बावजूद मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है, जबकि IT शेयरों पर दबाव बना हुआ है। चलिए देखते है मार्केट का क्या है हाल। 

10 बजे कैसा रहा शेयर बाजार का हाल?

शुक्रवार सुबह 10 बजे तक BSE Sensex 261.76 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 84,066.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, NSE Nifty 50 में 39.70 अंक यानी 0.15% की कमजोरी दर्ज की गई और यह 25,844.80 पर पहुंच गया।

इससे पहले GIFT Nifty ने भी बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत दिए थे। सुबह 6:39 बजे GIFT Nifty करीब 25,995 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 37 अंक से ज्यादा नीचे था।

आज क्या है सोने का भाव देखें यहां

कौन से सेक्टर में तेजी, कहां गिरावट?

सेक्टर के लिहाज से शुक्रवार को मेटल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। Nifty Metal इंडेक्स करीब 1.7% चढ़ गया। वहीं, IT सेक्टर में बिकवाली का दबाव रहा और Nifty IT इंडेक्स करीब 1.5% गिर गया।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों ने शुक्रवार को बढ़त के साथ शुरुआत की। हालिया AI आधारित बिकवाली के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में धीरे-धीरे रिकवरी की कोशिश दिख रही है। वहीं, अमेरिका की ओर से टैरिफ से जुड़ी नई घोषणाओं के बावजूद निवेशकों ने फिलहाल सतर्क रुख अपनाया है।

पिछले कारोबारी दिन Sensex का प्रदर्शन

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE Sensex 390.31 अंक यानी 0.46% चढ़कर 84,328.59 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,551.74 का उच्चतम और 83,754.66 का न्यूनतम स्तर छुआ था।

दिनभर उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार ने अपनी बढ़त बनाए रखी और आखिरकार हरे निशान पर बंद हुआ।

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 27, 2026, 10:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News