शुभमन गिल ने धोनी-गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी की, अब सचिन और कोहली के रिकार्ड पर नजर

Last Updated: Oct 4, 2026, 15:19 IST

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 334 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता। इसके साथ ही उन्होंने एमएस धोनी और सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। देखें अब किसके रिकार्ड पर है नजर। 

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा POTS अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी?
भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा POTS अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी?

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों शुभमन गिल का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कप्तानी की जिम्मेदारी हो या बल्ले से रन बनाने की बात, गिल हर तरफ अपनी छाप छोड़ रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका यही अंदाज देखने को मिला। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की और इसमें गिल की बल्लेबाजी सबसे बड़ा आकर्षण रही।

उन्होंने पूरी सीरीज में 334 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज (POTS) का खिताब अपने नाम किया। इस एक अवॉर्ड के साथ ही गिल ने भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम एमएस धोनी और सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है।

गिल ने बल्ले से मचाया धमाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं। तीन मैचों की इस सीरीज में उनके बल्ले से 334 रन निकले। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक दोहरा शतक भी लगाया।

भारत ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने शानदार खेल दिखाया और जीत हासिल की। इसके बावजूद टीम इंडिया सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही। गिल के लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

धोनी और गांगुली की बराबरी पर पहुंचे गिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड गिल के वनडे करियर का 7वां ऐसा सम्मान है। इसके साथ ही वह MS धोनी और सौरव गांगुली के बराबर पहुंच गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में अब उनसे ज्यादा यह अवॉर्ड सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने जीता है।

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा POTS अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी:

15- सचिन तेंदुलकर

11- विराट कोहली

7- युवराज सिंह, सौरव गांगुली, एमएस धोनी और शुभमन गिल

6 - रोहित शर्मा

सचिन और कोहली से कितने दूर हैं गिल?

वनडे के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी शुभमन गिल का रिकॉर्ड शानदार होता जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिला अवॉर्ड उनके इंटरनेशनल करियर का 8वां प्लेयर ऑफ द सीरीज सम्मान है। इसमें वनडे के 7 और टेस्ट का एक अवॉर्ड शामिल है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा POTS अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय:

22- विराट कोहली (टेस्ट 3, वनडे 12, T20I 7)

20- सचिन तेंदुलकर (टेस्ट 5, वनडे 15)

12- R. अश्विन (टेस्ट 11, T20I 1)

10- सौरव गांगुली (टेस्ट 3, वनडे 7)

10- रोहित शर्मा (टेस्ट 2, वनडे 6, T20I 2)

8- शुभमन गिल (टेस्ट 1, वनडे 7)

फिलहाल वनडे में गिल और कोहली के बीच चार अवॉर्ड का अंतर है, जबकि सचिन तेंदुलकर उनसे 8 अवॉर्ड आगे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह आने वाली सीरीज में कितनी जल्दी इस फासले को कम कर पाते हैं।

ODI World Cup 2027: भारत का पहला मैच कब और किससे? पाकिस्तान से इस दिन भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 4, 2026, 15:19 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News