Samvidhan Diwas 2026 Quotes in Hindi: 'मेरा भारत महान, महान है हमारा संविधान', कांस्टीट्यूशन डे पर भेजें ये कोट्स और मैसेज
Samvidhan Diwas 2026 Quotes in Hindi: हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 के दिन बनकर तैयार हुआ था। इसे बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। आज हम आपको कुछ ऐसे कोट्स के बारे में बताएंगे, जो आप अपने दोस्तों को भेजकर संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Samvidhan Diwas 2026 Quotes: भारत का संविधान 26 नवंबर 2026 1949 के दिन बनकर तैयार हुआ था। इसे बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे। मूल रूप से इसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। वर्तमान में 25 भाग, 470 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं। संविधान दिवस के इस शुभ अवसर पर आज हम आपको कुछ ऐसे दमदार कोट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेजकर संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन को चलाने का वाहन है, और इसकी भावना हमेशा युग की भावना होती है।
समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक शासी सिद्धांत के रूप में स्वीकार करना चाहिए।
जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक कानून द्वारा प्रदान की गई कोई भी स्वतंत्रता आपके किसी काम की नहीं है।
लोकतंत्र केवल शासन का एक रूप नहीं है... यह अनिवार्य रूप से साथी मनुष्यों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का दृष्टिकोण है।
संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन का एक माध्यम है और इसकी भावना हमेशा युग की भावना होती है।
यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाने वाला व्यक्ति होऊंगा।
संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि उसे लागू करने वाले लोग बुरे हैं, तो वह बुरा ही साबित होगा। और संविधान कितना भी बुरा क्यों न हो, यदि उसे लागू करने वाले अच्छे हैं, तो वह अच्छा साबित होगा।
एक सफल क्रांति के लिए केवल असंतोष का होना पर्याप्त नहीं है; इसके लिए न्याय, राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों की गहराई से आवश्यकता होती है।
संविधान हमें न केवल अधिकार देता है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
समानता का अधिकार हर नागरिक की पहचान है, लोकतंत्र की असली जान हमारा संविधान है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.