दुनिया की इस बड़ी कंपनी ने 60,000 कर्मचारियों को छंटनी के साथ-साथ दे दिया यह बड़ा ऑफर

Last Updated: Oct 27, 2026, 17:17 IST

दुनिया की एक बड़ी कंपनी ने अपने 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए कहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से ऐसे कर्मचारियों को आर्थिक रूप से मदद के लिए भी कहा गया है। कौन-सी है यह कंपनी, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।

आईटी कंपनी
आईटी कंपनी

हाल ही में दुनिया की एक बड़ी आईटी कंपनी चर्चाओं में आ गई है। इस कड़ी में कंपनी ने अपने यहां काम करने वाले 60,000 कर्मचारियों को वॉलिंट्री रिटायरमेंट का ऑफर दिया है। इसके तहत भारत समेत 4 देशों के कर्मचारियों को यह मौका दिया गया है। कर्मचारी खुद से नौकरी छोड़ सकते हैं, लेकिन इसके बदले में यदि वे अपना कोई बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करते हैं, तो उन्हें कंपनी द्वारा आर्थिक रूप से मदद की जाएगी।

किस कंपनी ने दिया है ऑफर

हाल ही में दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी Microsoft ने अपने कर्मचारियों को यह ऑफर दिया है कि वे अपनी मर्जी से वॉलिंट्री एग्जिट का विकल्प चुन सकते हैं। कंपनी से इस ऑफर लेने के बाद कर्मचारी अपना बिजनेस या स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों की मदद करेगी।

माइक्रोसॉफ्ट दे रही है यह ऑफर

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने जो अपने कर्मचारियों को ऑफर दिया है, उसमें सेवरेंस पे, स्टॉक वेस्टिंग और हेल्थ इंश्योरेंस भी शामिल है। ये सभी एग्जिट ऑफर का हिस्सा हैं। वहीं, यदि कर्मचारी इस ऑफर को मना कर देते हैं, तो उन्हें परेशानी का सामना करना भी करना पड़ सकता है। क्योंकि, कंपनी बाद में कर्मचारियों को बाहर करने का फैसला भी ले सकती है। ऐसे में कर्मचारियों के पास यह ऑफर स्वीकार करने का विकल्प है।

कर्मचारियों के पास दिसंबर तक है मौका 

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को यह ऑफर स्वीकार करने के लिए दिसंबर तक का मौका दिया है। ऐसे में कर्मचारी इस साल के अंत तक कंपनी छोड़ सकते हैं। इसमें जूनियर से लेकर सीनियर अधिकारी तक शामिल हैं। 

किन-किन देशों के कर्मचारी हैं शामिल 

माइक्रोसॉफ्ट में 2 लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इनमें वॉलिंट्री एग्जिट का ऑफर 60,000 कर्मचारियों को दिया गया है। इस कड़ी में भारत, यूनाइटेड किंग्डम, यूएसए और कनाडा के कर्मचारी शामिल हैं। आपको बता दें कि यह बायआउट का ऑफर तब आया है, जब कई बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने वर्कफोर्स को कम कर रही हैं। यदि कर्मचारी इस ऑफर को नहीं मानते हैं, तो संभावना है कि उन्हें भविष्य में निकाला भी जा सकता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 27, 2026, 17:17 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News