दिल्ली वालों के लिए आज आखिरी मौका ! वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधारने के लिए तुरंत पहुंचें शिविर
यदि आप दिल्ली के निवासी हैं और वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना या सुधार करवाना चाहते हैं, तो आपके पास आज आखिरी मौका है। क्योंकि, 25 अक्टूबर को विशेष कैंप में यह मौका दिया जा रहा है।
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) के तहत वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से लेकर गड़बड़ियों को दूर करने की प्रक्रिया चल रही है। इस कड़ी में दिल्लीवासियों के लिए 25 अक्टूबर, 2026 को आखिरी मौका है। क्योंकि, इस दिन नागरिकों की मदद के लिए आखिरी विशेष कैंप लगाया जा रहा है, जहां पहुंच आप वोटर लिस्ट से जुड़ी अपने गड़बड़ियों को दूर कर सकते हैं। यहां SIR की जानकारी से लेकर वोटर कार्ड के लिए आवेदन और पता बदलने समेत दूसरे संशोधनों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
14,947 मतदान केंद्रों पर लगे हैं शिविर
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा छूटे हुए वोटर्स को लिस्ट में शामिल करने के लिए 25 अक्टूबर को दिल्ली के सभी 14,947 मतदान केंद्रों पर शिविर लगे हुए हैं। यहां बूथ लेवल अधिकारी की मदद से आप वोटर आईडी कार्ड में संशोधन या आवेदन भी कर सकते हैं।
कब तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति
सीईओ कार्यालय के मुताबिक, नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी को मिलाकर करीब 33 लाख नोटिस के मामलों में करीब 29.5 लाख का निपटारा हुआ है। इन्हें आखिरी वोटर लिस्ट के लिए तैयार किया गया है। दूसरी तरफ, ऐसे करीब 4,63,154 लोग हैं, जिन्होंने फॉर्म-6 के माध्यम से वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया है।
इनमें से करीब 1.5 लाख आवेदनों का निपटारा किया गया है। आपको बता दें कि दावा और आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। हालांकि, विशेष कैंप का आयोजन सिर्फ आज ही हो रहा है, ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे बिना किसी देरी के तुरंत ही अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंच वोटर लिस्ट से जुड़ी अपनी गड़बड़ियों को दूर कर लें।
कितने आवेदन प्राप्त हुए
सीईओ कार्यालय के मुताबिक, दावा और आपत्ति की अवधि शुरू होने से अब तक 2,50,754 फार्म-6 मिले हैं। दूसरी तरफ, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने से पहले 2,12,400 आवेदन प्राप्त हुए थे। ऐसे में कुल 4,63,154 आवेदन मिल चुके हैं। अब इन सभी का निपटारा 30 नवंबर तक किया जाएगा निर्धारित है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.