भारत का कौन-सा जिला कहलाता है ‘लहसुन का शहर’, जानें क्या है नाम

Sep 10, 2025, 13:05 IST

भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि देश में एक जिला ऐसा भी है, जिसे ‘लहसुन का शहर’ भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत में लहसुन का शहर
भारत में लहसुन का शहर

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की विरासत, गौरवशाली इतिहास और संस्कृति अन्य देशों से अलग है। यही वजह है कि भारत को करीब से जानने के लिए हर साल यहां बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। भारत को खास बनाने में यहां के प्रत्येक राज्य और उनमें मौजूद जिलों का भी विशेष महत्त्व है।

यहां के जिलों की विशेषता की वजह से भी भारत को नई पहचान मिलती है। इस कड़ी में कुछ जिलों को उपनाम भी दिए गए हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में एक जिला ऐसा भी है, जिसे ‘लहसुन का शहर’ भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत में कुल कितने शहर हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितने शहर मौजूद हैं। आपको बता दें कि भारत में समय-समय पर जिलों की संख्या में बदलाव होता रहता है।

क्योंकि, राज्य अपने हिसाब से नई जिले घोषित करने के साथ कुछ पुराने जिलों का भी विलय करते रहते हैं। ऐसे में इनकी संख्या में बदलाव होते रहते हैं। वर्तमान में भारत में कुल 797 जिले हैं। हालांकि, कुछ लेखों और किताबों में आपको इनकी संख्या 780 और 813 भी देखने को मिल सकती है। 

किस जिले को कहा जाता है ‘लहसुन का शहर’

अब सवाल है कि भारत में किस जिले को ‘लहसुन का शहर’ भी कहा जाता है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर जिले को ‘लहसुन का शहर’ भी कहा जाता है। 

क्यों कहा जाता है ‘लहसुन का शहर’

अब हम यह जानेंगे कि आखिर मंदसौर को ‘लहसुन का शहर’ क्यों कहा जाता है, तो आपको बता दें कि मध्य प्रदेश लहसुन उत्पादन में सबसे आगे है। वहीं, यहां मंदसौर स्थित लहसुन मंडी देश की सबसे बड़ी लहसुन मंडी है। यहां लहसुन का सबसे बड़ा बाजार लगता है, जहां खरीददारी के लिए दूर-दूर से व्यापारी आते हैं। यही वजह है कि मंदसौर को भारत का ‘लहसुन का शहर’ भी कहा जाता है।

किस-किस राज्य में होता है लहसुन का उत्पादन

भारत में मध्य प्रदेश के साथ-साथ गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी लहसुन की खेती की जाती है। हालांकि, सबसे अधिक उत्पादन मध्य प्रदेश में ही होता है। 

लहसुन उत्पादन में भारत का क्या स्थान है

दुनिया में सबसे बड़ा लहसुन उत्पादक देश चीन है, जो कि पूरी दुनिया का करीब 70 से 80 फीसदी लहसुन का उत्पादन करता है। वहीं, भारत दूसरे स्थान पर आता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःभारत का कौन-सा जिला कहलाता है अदरक का शहर, जानें नाम

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News