दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! वेटिंग बढ़ी तो, रेलवे का है यह खास इंतजाम, देखें डिटेल्स

Last Updated: Oct 7, 2026, 18:41 IST

दिवाली और छठ पूजा पर बढ़ती ट्रेन टिकट की मांग को देखते हुए रेलवे जरूरत वाले रूट पर स्पेशल ट्रेन चला सकता है। यह पहल ट्रेन ऑन डिमांड (Train On Demand) स्कीम के तहत शुरू की गई है, जिसके तहत 24-48 घंटे पहले किसी स्पेशल ट्रेन के ऐलान किया जा सकता है।

24 से 48 घंटे पहले भी मिल सकती है ट्रेन की खबर
24 से 48 घंटे पहले भी मिल सकती है ट्रेन की खबर

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए ट्रेन टिकट सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब जैसे शहरों से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मांग तेजी से बढ़ती है। कई ट्रेनों में टिकट खुलते ही बुकिंग शुरू हो जाती है और देखते ही देखते लंबी वेटिंग लिस्ट आ जाती है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे इस बार मांग के हिसाब से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है।

वेटिंग बढ़ी तो उसी रूट पर चल सकती है स्पेशल ट्रेन

रेलवे अब सिर्फ पहले से तय शेड्यूल के आधार पर ही ट्रेनें नहीं चलाएगा। त्योहारों के दौरान टिकटों की मांग और वेटिंग लिस्ट पर रियल टाइम में नजर रखी जाएगी। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी और वेटिंग एक तय स्तर से ऊपर जाएगी, वहां अतिरिक्त रैक उपलब्ध होने पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया जा सकता है।

इसका फायदा उन यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें नियमित ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पाया है।

24 से 48 घंटे पहले भी मिल सकती है ट्रेन की खबर

इस सुविधा की एक खास बात यह है कि स्पेशल ट्रेन का ऐलान यात्रा की डेट से काफी पहले ही हो, यह जरूरी नहीं है। मांग को देखते हुए रेलवे जरूरत पड़ने पर 24 से 48 घंटे पहले भी ट्रेन चलाने की घोषणा कर सकता है।

मान लीजिए यदि दिल्ली-पटना, मुंबई-दरभंगा या अहमदाबाद-वाराणसी जैसे किसी रूट पर अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, तो रेलवे वहां अतिरिक्त ट्रेन चलाने पर विचार कर सकता है।

लेकिन ध्यान रहें, नई स्पेशल ट्रेन की घोषणा होने से आपका पहले से बुक किया हुआ वेटिंग टिकट अपने आप कंफर्म नहीं होगा। स्पेशल ट्रेन में सीट उपलब्ध होने पर आपको अलग से टिकट बुक करना पड़ेगा।

रिजर्व टिकट नहीं मिला तो जनरल स्पेशल ट्रेन का ऑप्शन

जिन यात्रियों को रिजर्व टिकट नहीं मिल पाता, उनके लिए रेलवे अनारक्षित जनरल स्पेशल ट्रेनें भी चलाने की योजना बना रहा है। इन ट्रेनों में सफर के लिए पहले से सीट रिजर्व कराने की जरूरत नहीं होगी।

यात्री सामान्य टिकट काउंटर या UTS Online App से टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। 

VIKALP से भी मिल सकता है कंफर्म टिकट

यदि आपकी पसंदीदा ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं हो रहा है, तो टिकट बुक करते समय VIKALP विकल्प चुन सकते हैं। इसके तहत उपलब्धता के आधार पर आपको दूसरी ट्रेन में सीट मिलने का मौका मिल सकता है।

इसके अलावा रेलवे की ओर से घोषित होने वाली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी पर नजर रखें। ट्रेन में बुकिंग शुरू होते ही टिकट लेना बेहतर होगा। त्योहारों में घर जाने की योजना है तो आखिरी समय तक इंतजार करने के बजाय अभी से विकल्प रखना सबसे समझदारी भरा कदम रहेगा।

हरिद्वार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! तीन नई ट्रेनों का ऐलान, देखें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 7, 2026, 18:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News