छोटी और बड़ी दिवाली को लेकर कन्फ्यूजन खत्म ! क्या है सही तारीख, जानें यहां

Last Updated: Nov 6, 2026, 13:10 IST

इस बार कई लोग छोटी और बड़ी दिवाली को लेकर दुविधा में बने हुए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक साथ पड़ रही हैं, जबकि कुछ लोग इनमें अंतर बता रहे हैं। क्या है सही तारीख, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।

दिवाली 2026
दिवाली 2026

हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और यह भाई दूज पर खत्म होता है। इस बीच गोवर्धन और छोटी दिवाली भी पड़ती है। यह पर्व 6 नवंबर से शुरू हो रहा है और 11 नवंबर तक चलेगा। हालांकि, इस बार कोई लोग छोटी और बड़ी दिवाली को लेकर दुविधा में हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी, जबकि कुछ लोग इन दोनों की अलग-अलग तिथियां बता रहे हैं। ऐसे में दोनों पर्व की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बन रहा है। इस लेख में हम इन दोनों की पर्व की सही तारीख के बारे में जानेंगे। 

कब है छोटी दिवाली

इस साल कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी की तारीख 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट से शुरू हो रही है और यह 8 नवंबर सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इसके बाद कार्तिक अमावस्या शुरू हो जाएगी। वहीं, हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, छोटी दिवाली पर सूर्योदय से पहले नहाने की परंपरा है। ऐसे में यह उदयकालीन और चतुर्दशी तिथि संयोग में किया जाता है, जो कि 8 नवंबर को बन रहा है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, जो कि बड़ी दिवाली की सुबह पड़ रही है।

फिर कब है बड़ी दिवाली 

बड़ी दिवाली कार्तिक अमावस्या की रात को मनाई जाती है। इस बार यह 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर शुरू हो रही है और 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। मान्यताओं के मुताबिक, प्रदोष काल के संयोग में दिवाली मनाई जाती है। ऐसे में इस बार छोटी और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी। 

कब है गोवर्धन पूजा 

गोवर्धन का पर्व दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। हालांकि, इस बार तिथियों में अंतर आ रहा है। इस वजह से इस बार दिवाली के अगले दिन गोवर्धन का पर्व नहीं होगा, बल्कि इसके एक दिन बाद गोवर्धन का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली इस बार रविवार 8 नवंबर, 2026 की पड़ रही है। ऐसे में गोवर्धन का पर्व 9 नवंबर के बजाय 10 नवंबर को मनाया जाएगा। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 6, 2026, 13:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News