UPSSSC JE Electrical Recruitment 2026: उत्तराखंड जेई इलेक्ट्रिकल के 380 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जानें
UPSSSC JE Electrical Recruitment 2026: यूपी जेई इलेक्ट्रिकल के 380 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन सहित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।
UPSSSC JE Electrical Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 380 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आयोग ने विज्ञापन संख्या 25-परीक्षा/2026 के तहत भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC JE Electrical Recruitment 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ
यूपीएसएसएससी जेई इलेक्ट्रिकल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 27 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क समायोजन और फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
| यूपीएसएसएससी जेई भर्ती 2026 लिंक | |
| यूपीएसएसएससी जेई भर्ती 2026 ऑफिशियल नोटिस पीडीएफ |
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार का प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की बात करें तो पद के अनुसार न्यूनतम आयु 18 या 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी जेई इलेक्ट्रिकल भर्ती 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों से शुल्क जमा कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन PET 2025 के सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग, लिखित मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग निर्धारित है।
UPSSSC JE Electrical Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Live Advertisement सेक्शन में जाएं।
3. Junior Engineer (Electrical) Main Examination 2025 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
4. PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
5. ओटीपी सत्यापन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करें।
7. आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.